T Name Personality Traits: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का नाम T से शुरू होता है, आमतौर पर ये लोग हमेशा अनोखा काम करना पसंद करते हैं अर्थात ऐसा कार्य जो हर किसी के बस का न हो. साथ ही ये लोग छोटी-छोटी चीज़ों में परेशान हो जाते हैं. साथ ही ज़िद्दी भी होते हैं. इसलिए इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है. इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि इनमें आत्म संयम की बहुत कमी होती है.
T नाम की राशि वालों का प्रेम संबंध
प्रेम संबंध की बात करें तो T नाम की राशि वाले लोगों का प्रेम जीवन अच्छा रहता है क्योंकि ये लोग बिना बोले ही प्रिय की भावनाओं को समझ जाते हैं. ये कभी भी अपने प्रिय को दुःखी नहीं देख सकते हैं.
इनकी तार्किक शक्ति काफ़ी अच्छी होती है. साथ ही ये लोग चालाक भी बहुत होते हैं. आमतौर पर ये लोग ऐसा काम करते हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत होता है.
T नाम की राशि वाले लोग समाज में बहुत नाम कमाते हैं चूंकि ये अपनी बुद्धि और होशियारी से सभी का मन मोह लेते हैं. वहीं धार्मिक आस्था की बात करें तो ये लोग न तो आस्तिक होते हैं और न ही नास्तिक. पैसा ख़र्च करने में इनके हाथ काफ़ी खुले होते हैं. आमतौर पर इनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर ही रहती है. कुल मिलाकर पैसों की वजह से इनका कोई काम बाधित नहीं होता है.
T नाम वाले लोगों का स्वभाव
आमतौर पर ये लोग खुशमिज़ाज होते हैं और साथ ही ज़िद्दी भी होते हैं. लेकिन अपने अंदर की बातों को किसी से साझा नहीं कर पाते हैं.इन्हें ख़ुद पर बहुत भरोसा होता है. इसीलिए ये लोग अपने काम के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं होते हैं. साथ ही अपनी कार्य क्षमता का पूरा इस्तेमाल करते हैं.
