सपनों में दिखने वाली ये चीजें नई शुरुआत की तरफ करती हैं इशारा, क्या आपको भी मिलते हैं ये संकेत?

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने सिर्फ सामान्य नहीं होते, बल्कि बड़े बदलाव का संकेत देते हैं. अगर आपको भी ऐसे खास संकेत दिखते हैं, तो समझ जाइए कि आपकी जिंदगी में कुछ नया और बेहतर शुरू होने वाला है. यहां जानिए ऐसे ही 5 शुभ सपनों के छुपे हुए अर्थ.

Swapna Shastra: सपनों के बारे में अगर बात करें तो ये हर व्यक्ति के जीवन का ऐसा हिस्सा है जिसे हम या तो अजीब संमझते हैं या फिर रहस्यमयी. स्वप्न शास्त्र की मानें तो आप जिन चीजों को सपने में देखते हैं वे आपके भविष्य या जीवन से जुड़े हुए हालातों की तरफ भी इशारा करते हैं. इसी स्वप्न शास्त्र में सपने में दिखने वाली कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र मिलता है जिन्हें अगर आप देखते हैं, तो ये जिंदगी में जल्द होने वाली नयी शुरुआत की तरफ इशारा करते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

सपने में सूर्योदय देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने सपने में उगते हुए सूरज को देख लेते हैं, तो इसे काफी ज्यादा शुभ संकेत माना जाता है. सपने में इसका दिखना जीवन में जल्द होने वाली नयी शुरुआत, उम्मीद या फिर सफलता की तरफ इशारा करता है. इसके अलावा सपने में उगते हुए सूरज को देखने का अर्थ होता है कि आपकी जिंदगी से जल्द हर परेशानी खत्म होने वाली है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ भाग्यशाली लोगों को ही सपने में दिखती हैं ये चीजें, कहीं आप भी तो नहीं इनमें से एक?

सपने में साफ पानी देखना

सपने में अगर आपको साफ और शांत पानी दिखाई दे, तो यह जीवन में जल्द पॉजिटिव बदलाव होने की तरफ इशारा करता है. इसका अर्थ यह भी होता है कि आपके मन को शांति मिलेगी और जल्द नए मौके आपकी जिंदगी में आने वाले हैं. अगर आप किसी मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं, तो यह सपना बताता है कि जल्द आपकी जिंदगी में सबकुछ बेहतर होने वाला है.

नए कपड़े पहनना भी शुभ

अगर आप अपने सपने में खुद को बिलकुल नए कपड़े पहनते देख रहे हैं, तो यह बताता है कि जल्द आपकी जिंदगी में नए बदलाव आएंगे या फिर आपको एक नयी पहचान भी मिल सकती है. सपने में इसका दिखना करियर, रिश्तों या फिर पर्सनल लाइफ में नए चैप्टर की शुरुआत के तरफ इशारा करता है.

यह भी पढ़ें: जीवन में सफलता मिलने से पहले सपने में दिखती हैं ये 3 चीजें, स्वप्न शास्त्र से जानें इसकी पूरी सच्चाई

पेड़-पौधे या हरियाली देखना

स्वप्न शास्त्र की अगर मानें तो सपने में हरे-भरे पेड़-पौधों या फिर एक सुंदर बगीचे को देखना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. इसका अर्थ होता है कि जल्द आप तरक्की करेंगे, अपने अंदर नयी चीजें डेवलप करेंगे या फिर आपको नए मौके मिलेंगे. अगर आप सपने में ऐसा कुछ देखते हैं, तो यह बताता है कि जल्द आपको अपनी कोशिशों का अच्छा परिणाम मिल सकता है.

सफेद रंग की चीजें देखना

अगर आप अपने सपने में सफेद रंग की चीजें जैसे कि कपड़े, फूल या फिर लाइट दिखाई दे, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि जल्द नयी शुरुआत होगी या फिर आपको जीवन में शांति मिलेगी. यह इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि आपके जीवन में जल्द सभी निगेटिव चीजें खत्म होंगी और पॉजिटिव बदलाव आएंगे.

यह भी पढ़ें: खुशखबरी मिलने से पहले सपने में दिखती हैं ये 5 चीजें, जानिए स्वप्न शास्त्र के छिपे रहस्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >