Kadai Paneer Recipe: इस सुपर सिंपल रेसिपी से बनाएंगे कढ़ाई पनीर, तो उंगलियां चाटने को हो जाएंगे मजबूर

Kadai Paneer Recipe: कढ़ाई पनीर वैसे तो बहुत टेस्टी होता है लेकिन यहां हम आपको इसकी स्पेशल रेसिपी बताएंगे. इस रेसिपी से बनी कढ़ाई पनीर खाना के बाद आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे.

Kadai Paneer Recipe: जब भी कोई पार्टी का आयोजन किया जाता है तो उसके खाने की लिस्ट में पनीर की सब्जी जरूर शामिल रहती है. खासकर पार्टी में कढ़ाई पनीर की डिमांड ज्यादा रहती है. सिर्फ पार्टी ही नहीं जब कभी घर पर भी आपको वेजिटेरियन खाने का दिल करता है तो आपकी लिस्ट में कढ़ाई पनीर सबसे ऊपर होती है. इस पनीर का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है. इस डिश को आप घर पर भी बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं. यहां देखिए कढ़ाई पनीर बनाने की सुपर सिंपल रेसिपी.

कढ़ाई पनीर बनाने की सामग्री

  • पनीर
  • प्याज
  • शिमला मिर्च
  • टमाटर
  • घी
  • नमक
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया के बीज
  • सौंफ
  • काली मिर्च
  • सूखी लाल मिर्च
  • मक्खन
  • जीरा
  • प्याज
  • अदरक लहसुन पेस्ट
  • नमक
  • हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • जीरा पाउडर
  • भुना हुआ कढ़ाई मसाला
  • पानी
  • टमाटर

इसे भी पढ़ें: Shalgam Bharta Recipe: इस सर्दी जरूर ट्राई करें स्वाद में लाजवाब शलगम का भर्ता

कढ़ाई पनीर बनाने की विधि

  • कढ़ाई पनीर बनाने के लिए आप पहले पनीर, शिमला मिर्च, टमाटर और प्याज को क्यूब में काट कर तैयार कर लें.
  • इसके बाद आप तवे पर घी गर्म करके इस पर इन सभी चीजों को थोड़ा सा नमक और लाल मिर्च डालकर अच्छे से सेक लें.  
  • फिर आप कढ़ाई में जीरा, धनिया के बीज, सौंफ, काली मिर्च और सूखी लाल मिर्च को ड्राई रोस्ट कर लें और फिर इसे आप पीस लें.  
  • इसके बाद आप प्याज-टमाटर को बारीक काट लें.
  • अब आप एक कढ़ाई में बटर गर्म करके उसमें जीरा डाल दें.
  • फिर अब आप इसमें प्याज, अदरक लहसुन पेस्ट, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और फिर भुना हुआ कढ़ाई मसाला डाल दें.
  • इसके बाद अब आप इसमें थोड़ा पानी डालकर भूनें और फिर इसमें टमाटर डाल दें.  
  • मसाला अच्छे से भून जाने के बाद इसमें सेका हुआ पनीर और शिमला मिर्च डाल कर मिलाएं.
  • इसे आप करीब 10 मिनट तक पकने दें.
  • अब आपकी कढ़ाई पनीर तैयार हो चुकी है.
  • इसे आप चाहें तो नान, पराठे और रोटी के साथ सर्व करें.  

इसे भी पढ़ें: Palak Kafli Recipe: पालक काफली में छिपा है गजब का स्वाद, एक बार खाएंगे तो भूलना होगा मुश्किल

इसे भी पढ़ें: Achari Bharwa Baigan: चटपटा खाने का कर रहा है दिल को झटपट बना लें अचारी भरवा बैंगन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >