Summer Tips: गर्मियों के इन दिनों में हमारे लिए सबसे बड़ी परेशानी तेज धूप, हर समय निकलता पसीना और चिपचिपा एहसास होता है. ऐसे में हर दिन नहाना ही काफी नहीं होता, बल्कि अपने लिए सही फैब्रिक से बने कपड़े चुनना भी जरूरी होता है, जो हमें पूरे दिन आरामदायक और ठंडा महसूस कराने में मदद करें. कुछ लोगों की आदत होती है कि वे कपड़े खरीदते समय सिर्फ फैशन या ट्रेंड का ध्यान रखते हैं, जबकि गर्मियों में सबसे ज्यादा जरूरी सही फैब्रिक का चुनाव करना होता है. जब आप सही फैब्रिक से बने कपड़े पहनते हैं, तो शरीर को ठंडक मिलती है और स्किन को भी आराम महसूस होता है. अगर आप भी गर्मियों के इन दिनों में स्टाइलिश दिखने के साथ आराम पाना चाहते हैं, तो इन 5 फैब्रिक वाले कपड़ों को पहनना शुरू कर दें.
कॉटन से बने कपड़े हैं सबसे बेस्ट
गर्मियों के इन दिनों में आपको कॉटन यानी कि सूती से बने कपड़े पहनने चाहिए. इन्हें सबसे बेस्ट माना जाता है इन दिनों में पहनने के लिए. कॉटन के कपड़े काफी हल्के और सॉफ्ट होते हैं. इसके अलावा ये कपड़े पसीने को भी काफी आसानी से एब्जॉर्ब कर लेते हैं. जब आप कॉटन के कपड़े पहनते हैं तो आपके शरीर को बेहतर तरीके से सांस लेने का मौका मिलता है और गर्मी भी कम लगने लगती है. आपको ऑफिस जाना हो या फिर घर पर ही रिलैक्स करना हो, कॉटन के कपड़े हर मौके के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होते हैं.
ये भी पढ़ें: गर्मियों में आम से बनाएं ये 5 मजेदार ड्रिंक्स, हर घूंट में मिलेगी ठंडक, फ्रेशनेस का होगा अहसास
स्टाइल और आराम के लिए लिनन फैब्रिक
अगर आप गर्मियों के इन दिनों में स्टाइलिश और क्लासी लुक पाना चाहते हैं, तो आपके लिए लिनन के कपड़े सबसे परफेक्ट चॉइस साबित होते हैं. आप इन्हें काफी आसानी से पहन सकते हैं. लिनन काफी लाइट वेट होता है और इसमें से हवा भी काफी आसानी से पास हो जाती है. आप गर्मियों के इन दिनों में लिनन के शर्ट्स, कुर्ते आय फिर ट्राउजर पहन सकते हैं. लिनन के कपड़े आपक शरीर को ठंडा और आरामदायक महसूस करने में काफी मदद करते हैं.
रेयॉन फैब्रिक भी है अच्छा ऑप्शन
रेयॉन फैब्रिक से बने कपड़ों की डिमांड गर्मियों के इन दिनों में काफी ज्यादा बढ़ जाती है. इस फैब्रिक से बने कपड़े काफी ज्यादा सॉफ्ट, लाइट और स्किन फ्रेंडली होते हैं. गर्मियों के इन दिनों में आप रेयॉन फैब्रिक से बने टॉप, कुर्ती या फिर अन्य ड्रेसेस आराम से पहन सकते हैं. अगर आप गर्मियों में हर दिन पहनने के लिए कोई जबरदस्त ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो रेयॉन फैब्रिक से बेहतर आपके लिए और कुछ नहीं हो सकता है.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी तरबूज के साथ खाते हैं ये 5 चीजें? सेहत और डाइजेशन पर पड़ सकता है बुरा असर
खादी फैब्रिक आपको रखेगा दिनभर फ्रेश
खाड़ी के बारे में सुनते ही हमें लगता है कि यह एक ट्रेडिशनल कपड़ा है. अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो आप काफी हद तक गलत हैं. गर्मियों के दिनों में इससे बने कपड़े एक जबरदस्त ऑप्शन बनकर सामने आते हैं. यह एक नेचुरल फैब्रिक होता है जो गर्मियों में आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. खखादी फैब्रिक से बने कपड़े आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं और पसीने को भी आसानी से एब्जॉर्ब कर लेते हैं. अगर आपको स्किन में जलन की समस्या है तो आपको इस फैब्रिक से बने कपड़े जरूर पहनना चाहिए.
शैंब्रे फैब्रिक से पाएं डेनिम लुक
अगर आपको डेनिम के कपड़े पहनना पसंद है, तो आपको शैंब्रे फैब्रिक से बने कपड़ों को जरूर ट्राय करना चाहिए. डेनिम के कपड़ों की तुलना में ये उतने हैवी नहीं लगते हैं और आपको लुक बिलकुल ही डेनिम जैसा मिलता है. इसे पहनने पर आपको काफी हल्का और आरामदायक महसूस होता है. गर्मियों के इन दिनों में आप इससे बने शर्ट्स और ड्रेसेस ट्राय कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: जल्दबाजी या वजन घटाने के लिए स्किप कर देते हैं ब्रेकफास्ट? जानें किस तरह यह आदत बिगाड़ देती है आपकी सेहत
