Skincare Tips: गर्मियों का मौसम आ चुका है और ऐसे में घर से बाहर निकलते समय हमें कई तरह की बातों का खास ख्याल रखना पड़ता है. गर्मियों के दिनों में धूप में ज्यादा देर रहने की वजह से सिर्फ हमारी तबियत खराब होने का खतरा नहीं रहता है, इसकी वजह से हमारे स्किन और चेहरे के डैमेज होने का भी खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. चाहे आप काम की वजह से घर से बाहर निकले हों या फिर अपनी हर दिन की जरूरतों को पूरा करने के लिए, तेज धूप की वजह से आपके स्किन पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. धूप में रहने की वजह से आपको टैनिंग, सनबर्न, ड्राइनेस और समय से पहले ही चेहरे पर एजिंग के लक्षण दिखने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी खास होने वाली है, जो अपने दिन का ज्यादातर समय बाहर धूप में बिताते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी स्किन का बेहतर तरीके से ख्याल रख पाएंगे और साथ ही उसे डैमेज होने से भी बचाकर रख सकेंगे.
सनस्क्रीन का हर दिन करें इस्तेमाल
अगर आप अपना ज्यादातर समय धूप में बिताते हैं, तो आपके लिए एक अच्छे सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. घर से निकलने से करीबन 20 मिनट पहले ही अपने चेहरे पर सनस्क्रीन लगा लें. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि सनस्क्रीन पर SPF 30 या फिर उससे कोई एक बड़ा नंबर लिखा हुआ हो. यह आपकी स्किन को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है और साथ ही आपको टैनिंग और सनबर्न से भी बचाकर रखता है. बेहतर प्रोटेक्शन के लिए हर 2 से 3 घंटे में अपने चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं.
यह भी पढ़ें: महंगे प्रोडक्ट्स भी फेल हैं इन घरेलू नुस्खों के आगे! हफ्ते में बस एक बार आजमाएं और देखें चेहरे पर जादुई निखार
स्किन को हाइड्रेटेड रखें
जब आप धूप में रहते हैं, तो सिर्फ आपके शरीर को ही नहीं आपकी स्किन में भी पानी की कमी होबे लग जाती है. आपकी स्किन को नुकसान न पहुंचे इसलिए यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप पूरे दिन के दौरान सही मात्रा में पानी पीते रहें. इसके अलावा अपनी स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए एक लाइट मॉइस्चराइजर का भी इस्तमाल जरूर करें. जब आप इन बातों का ख्याल रखते हैं, तो आपकी स्किन सिर्फ सॉफ्ट नहीं बल्कि हेल्दी भी बनी रहती है. इसके अलावा आप अपनी स्किन को ठंडक देने के लिए एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
चेहरे की रेगुलर सफाई करें
जब आप बाहर रहते हैं तो धूप, धूल और पसीने की वजह से आपकी स्किन में गंदगी जमा होने लग जाती है. अगर आप इन्हें साफ नहीं करते हैं, तो आपको पिंपल्स और डलनेस जैसी प्रॉब्लम्स होने लग जाती है. इस प्रॉब्लम से बचने के लिए दिन में कम से कम दो बार एक माइल्ड फेसवॉश की मदद से अपने चेहरे को जरूर धोएं.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 6 आसान हैक्स से पाएं ग्लोइंग और हेल्दी स्किन, हर लड़की के लिए जानना जरूरी
ढीले और कवर करने वाले कपड़े पहनें
आपकी स्किन पर धूप सीधे ना पड़े इसलिए हमेशा ही फुल स्लीव कपड़े पहनना शुरू करें. इसके अलावा एक टोपी और स्कार्फ का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद हो सकता है. सबसे बेहतर होगा अगर आप कॉटन के हल्के और ढीले कपड़े पहनना शुरू कर देंगे. इस तरह के कपड़े पसीने को बेहतर तरीके से सोखते हैं और साथ ही आपकी स्किन को सांस लेने का भी मौका मिलता है.
धूप से आने के बाद स्किन को ठंडक दें
जब आप धूप से वापस घर को लौट रहे हैं, उस समय भी आपको अपनी स्किन का ख्याल जरूर रखना बहुत जरूरी हो जाता है. घर आने के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं या फिर खीरे, एलोवेरा जेल या गुलाबजल का इस्तेमाल करें. जब आप इनका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं तो स्किन को ठंडक का एहसास होता है और साथ ही डैमेज भी कम होता है.
यह भी पढ़ें: क्या आपकी ये 5 आदतें बढ़ा रही हैं चेहरे की झुर्रियां? स्किन को जवान रखना है तो जान लें
