Summer Raita Recipes: न एसी, न कूलर, बस खाइए ये 5 ठंडे रायते,जो कर देंगे कमाल

Summer Raita Recipes : न एसी, न कूलर.गर्मी को हराएं इन 5 ठंडे और हेल्दी रायते से . टेस्टी भी, हेल्दी भी और पेट के लिए एकदम परफेक्ट.

Summer Raita Recipes: गर्मियों का मौसम आते ही हर किसी को तलाश रहती है ठंडक देने वाले हल्के और ताजगी से भरे व्यंजनों की.आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसके समाने आपके घर में रखें एसी और कूलर भी बेकार हाे जायेंगे.जी हां गर्मी में ठंडक का एहसास दिलाने वाले यह रायते की रेसिपी को जरुर ट्राय करें.

खीरे का रायता

  • फायदे: खीरा शरीर की गर्मी को शांत करता है और हाइड्रेशन बनाए रखता है.
  • विधि: 1 कप दही फेंट लें
  • 1 खीरा कद्दूकस करें
  • स्वाद अनुसार नमक, भुना जीरा पाउडर, पुदीना डालें
  • अच्छे से मिक्स करें और ठंडा परोसें

बूंदी का रायता

  • फायदे: स्वाद में तीखा-मीठा और पाचन में भी फायदेमंद.
  • 1 कप दही में थोड़ा पानी मिलाकर फेंट लें
  • ½ कप नमकीन बूंदी डालें
  • काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा डालें
  • 10 मिनट तक फ्रिज में रखें फिर परोसें

फ्रूट रायता

  • फायदे: स्वाद के साथ विटामिन्स और एनर्जी का पावरहाउस
  • कटे हुए फल (सेब, केला, अंगूर, अनार) लें
  • दही में मिलाएं
  • स्वाद अनुसार शहद या थोड़ा काला नमक डालें
  • फ्रिज में ठंडा करें और ठंडा-ठंडा खाएं

मिक्स वेज रायता

  • फायदे: सब्जियों का पोषण और दही का ठंडापन एक साथ
  • दही में बारीक कटे गाजर, खीरा, टमाटर, प्याज, धनिया मिलाएं
  • मसाले डालें: नमक, काली मिर्च, भुना जीरा
  • अच्छे से मिलाकर ठंडा सर्व करें

पुदीना रायता

  • फायदे: पेट को ठंडा रखे और गैस/एसिडिटी में राहत दे
  • दही में पुदीना की पेस्ट डालें (थोड़ा अदरक भी मिला सकते हैं)
  • भुना जीरा, नमक, और थोड़ा नींबू रस डालें
  • अच्छी तरह से मिलाकर परोसें

Also Read : Cold Sandwich Recipe: गर्मी में लें ठंडक का मजा, बिना गैस जलाए तैयार करें स्वादिष्ट कोल्ड सैंडविच

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >