Summer Home Decor Tips: गर्मियों का मौसम आते ही घर में उमस और गर्मी बढ़ने लगती है. ऐसे में घर के भारी और मखमली पर्दे न केवल गर्मी सोखते हैं, बल्कि घर को और भी ज्यादा गर्म बना देते हैं. अगर आप चाहती हैं कि इस चिलचिलाती धूप में भी आपका घर ठंडा और हवादार बना रहे, तो अपने घर के पर्दों को बदलने का यह सही समय है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 3 हल्के और ब्रीदबल फैब्रिक्स के बारे में बताएंगे, जो आपके घर को एक कूल और फ्रेश लुक देंगे. ये पर्दे न केवल दिखने में सुंदर लगते हैं, बल्कि घर के अंदर ताजी हवा को भी आने देते हैं.
कॉटन (Cotton) के पर्दे
गर्मियों के लिए सूती यानी कॉटन के पर्दे सबसे बेस्ट माने जाते हैं. ये फैब्रिक बहुत हल्का होता है और हवा को आसानी से आर-पार होने देता है. कॉटन के पर्दे सूरज की तेज रोशनी को रोकते हैं लेकिन कमरे में अंधेरा नहीं होने देते. लाइट शेड्स जैसे सफेद, क्रीम या पेस्टल कलर्स के कॉटन पर्दे घर को बहुत ही शांत और ठंडा लुक देते हैं.
लिनन (Linen) फैब्रिक
अगर आप अपने घर को थोड़ा लग्जरी और मॉडर्न लुक देना चाहती हैं, तो लिनन के पर्दे एक शानदार ऑप्शन हैं. लिनन एक नेचुरल फैब्रिक है जो बहुत ही ब्रीदबल होता है. इसकी खास बात यह है कि यह नमी को सोख लेता है और कमरे के तापमान को कम रखने में मदद करता है. लिनन के पर्दे बहुत टिकाऊ होते हैं और हर तरह के फर्नीचर के साथ जचते हैं.
शियर (Sheer) या नेट के पर्दे
अगर आपके घर में सीधी धूप कम आती है और आप रोशनी पसंद करती हैं, तो शियर कर्तेन्स (Sheer Curtains) सबसे अच्छे हैं. ये पर्दे बहुत ही महीन और ट्रांसपेरेंट होते हैं. इन्हें आप भारी पर्दों के साथ लेयरिंग के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं. ये आपके घर को एक सॉफ्ट और फ्रेश समर वाइब देते हैं और देखने में बहुत ही क्लासी लगते हैं.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
