चीनी को कहें 'बाय-बाय', घर पर ट्राई करें ये 5 गिल्ट फ्री और नो शुगर रेसिपीज

Sugar free sweets recipes: चीनी को कहें बाय-बाय. घर पर आसानी से बनाएं 5 टेस्टी और हेल्दी स्वीट रेसिपीज, जो बिना रिफाइंड शुगर के आपकी मीठे की क्रेविंग को करेंगी पूरा.

Sugar free sweets recipes: चीनी का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में आता है वजन बढ़ना और बीमारियों का खतरा. लेकिन मीठा खाना किसे पसंद नहीं होता. अच्छी बात यह है कि मीठा खाने के लिए आपको हमेशा रिफाइंड शुगर की जरूरत नहीं है. प्रकृति ने हमें गुड़, खजूर और शहद जैसी कई हेल्दी चीजें दी हैं. आप भी चीनी के बदले घर पर आसानी से बनने वाली इन 5 टेस्टी और हेल्दी स्वीट रेसिपीज को जरूर ट्राई करें. 

1. Sugar free sweets recipes: खजूर और नट्स के लड्डू 

यह रेसिपी उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें झटपट मीठा खाने की क्रेविंग होती है. इसमें चीनी तो दूर, गुड़ की भी जरूरत नहीं पड़ती. खजूर की नेचुरल मिठास ही काफी है. 

  • कैसे बनाएं: सबसे पहले काजू, बादाम, पिस्ता और अखरोट को हल्का सा ड्राई रोस्ट (भून) कर लें. अब मिक्सी में बिना बीज वाले सॉफ्ट खजूर को पीसकर पेस्ट बना लें. भुने हुए नट्स को दरदरा कूट लें और खजूर के पेस्ट में अच्छी तरह मिला लें. थोड़ा सा इलायची पाउडर डालें और हाथों पर हल्का सा घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बांध लें. 
  • फायदा: यह एनर्जी का पावरहाउस है और इसे आप हफ्तों तक स्टोर करके रख सकते हैं. 
PC: Freepik

2. ओट्स और गुड़ की खीर 

चावल की भारी-भरकम खीर की जगह इस बार ओट्स और गुड़ की हल्की और हेल्दी खीर (Sugar free sweets recipes) ट्राई करें. यह स्वाद में लाजवाब और पचाने में बहुत आसान होती है. 

  • कैसे बनाएं: एक पैन में आधा चम्मच घी डालकर ओट्स को 2 मिनट के लिए भून लें. अब इसमें लो-फैट दूध डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं. जब ओट्स अच्छे से पक जाएं, तो गैस बंद कर दें. गैस बंद करने के बाद ही इसमें स्वादानुसार कद्दूकस किया हुआ गुड़ या गुड़ का पाउडर मिलाएं (याद रखें, उबलते दूध में गुड़ डालने से दूध फट सकता है). ऊपर से कटे हुए बादाम और केसर से सजाएं. 
  • फायदा: ओट्स से आपको भरपूर फाइबर मिलता है और गुड़ शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है. 
PC: Freepik

3. पके केले का पैनकेक (Sugar free sweets recipes)

सुबह के नाश्ते में कुछ मीठा और हेल्दी खाने का मन हो, तो पके हुए केले से बेहतर कुछ नहीं. यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता है. 

कैसे बनाएं: एक मिक्सिंग बाउल में एक पका हुआ केला अच्छी तरह मैश (मसल) लें. इसमें आधा कप ओट्स का आटा (ओट्स को मिक्सी में पीस लें), थोड़ा सा दूध और एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. नॉन-स्टिक तवे पर हल्का सा घी या बटर लगाएं और छोटे-छोटे पैनकेक सेक लें. सर्व करते समय ऊपर से थोड़ा सा शहद (Honey) डाल दें. 

फायदा: केले में मौजूद पोटैशियम और ओट्स का कॉम्प्लेक्स कार्ब्स आपको दिनभर एनर्जेटिक रखते हैं. 

PC: Freepik

4. मखाना और मूंगफली की चिक्की

क्रंची और क्रिस्पी मीठा खाने के शौकीनों के लिए यह एकदम परफेक्ट स्नैक है. इसे आप शाम की चाय के साथ भी एन्जॉय कर सकते हैं. 

  • कैसे बनाएं: मखाने और मूंगफली को कढ़ाई में सूखा ही भून लें ताकि वे क्रिस्पी हो जाएं. मूंगफली के छिलके हटा लें और मखानों को हल्का सा क्रश कर लें. अब एक पैन में थोड़ा सा पानी और गुड़ डालकर गाढ़ी चाशनी बनाएं. जब चाशनी गाढ़ी हो जाए, तो इसमें मखाने और मूंगफली डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इस मिक्सचर (Sugar free sweets recipes) को घी लगी थाली पर फैलाएं और ठंडा होने से पहले मनचाहे शेप में काट लें. 
  • फायदा: मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है और मूंगफली से आपको अच्छा प्रोटीन मिलता है. 
PC: Freepik

5. मैंगो चिया पुडिंग (Sugar free sweets recipes)

गर्मियों के मौसम में अगर कुछ ठंडा-मीठा और रिफ्रेशिंग खाने का मन हो, तो यह पुडिंग बेस्ट ऑप्शन है. 

  • कैसे बनाएं: एक गिलास दूध (नॉर्मल या बादाम का दूध) में 2-3 चम्मच चिया सीड्स और एक चम्मच शहद मिलाकर रातभर या 4-5 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. चिया सीड्स फूलकर जेली जैसे हो जाएंगे. अब एक सर्विंग ग्लास लें, उसमें नीचे पके हुए आम की प्यूरी (पेस्ट) डालें, ऊपर से चिया सीड्स का मिक्चर डालें और सबसे ऊपर कटे हुए आम के टुकड़े और पुदीना पत्ती रखकर ठंडी-ठंडी पुडिंग सर्व करें. 
  • फायदा: चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन सोर्स हैं, जो दिल और स्किन के लिए बहुत अच्छे होते हैं. 
PC: Freepik

यह भी पढ़ें: ओट्स का बोरिंग दलिया छोड़ें, Weight Loss के लिए ट्राई करें ये 5 चटपटी डिशेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >