बिना डीप फ्राई किए मिनटों में बनाएं स्पाइसी पनीर चिप्स, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाहर के स्नैक्स

Spicy Paneer Chips Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी, चटपटा और सुपर क्रिस्पी ट्राई करना चाहते हैं, तो स्पाइसी पनीर चिप्स एक परफेक्ट स्नैक है. प्रोटीन से भरपूर पनीर और हल्के मसालों से बनी यह रेसिपी बिना डीप फ्राई किए ओवन या एयर फ्रायर में तैयार होती है.

Spicy Paneer Chips Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ सिर्फ कुछ हेल्दी नहीं बल्कि चटपटा और क्रिस्पी ट्राई करना चाहते हैं, तो स्पाइसी पनीर चिप्स आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है. पनीर में आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है जो सिर्फ आपके शरीर को एनर्जी नहीं देते बल्कि आपके मसल्स को मजबूत भी बनाने में मदद करते हैं. जब आप इस डिश को हल्के मसालों में तैयार करते हैं तो यह एक ऐसा स्नैक बन जाता है जो सिर्फ बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है. अगर आप एक फिटनेस फ्रीक हैं तो भी इन चिप्स को बिना किसी गिल्ट और टेंशन के एन्जॉय कर सकते हैं. इस डिश की सबसे खास बात है कि इसे बिना डीप फ्राई किए, ओवन या फिर एयर फ्रायर में मिनटों में आसानी से तैयार किया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

स्पाइसी पनीर चिप्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • पनीर – 200 ग्राम
  • ऑलिव ऑयल या बटर – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • ऑरिगैनो या मिक्स हर्ब्स – आधा छोटा चम्मच या फिर ऑप्शनल

यह भी पढ़ें: नारियल का क्रीमी स्वाद और लौकी की ताजगी, सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें ये हलवा जो भाए सभी को

स्पाइसी पनीर चिप्स बनाने की रेसिपी

  • स्पाइसी पनीर चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को पतले-पतले स्लाइस में काट लें. इस बात का ख्याल रखें कि स्लाइस ज्यादा मोटे न हों, ताकि वे अच्छी तरह क्रिस्पी बन सकें. इसके बाद एक बाउल में ऑलिव ऑयल, लाल मिर्च, काली मिर्च, नमक, चाट मसाला और हर्ब्स डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • इसके बाद इन मसालों में पनीर के स्लाइस डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें, ताकि हर स्लाइस पर मसाले अच्छी तरह लग जाएं. अब बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर बिछाएं और उस पर पनीर के स्लाइस थोड़ी दूरी पर रखें.
  • अब पहले से गर्म किए हुए ओवन में इन्हें 180 डिग्री सेल्सियस पर लगभग 12 से 15 मिनट तक बेक करें. बीच में इन्हें एक बार पलट दें, ताकि दोनों तरफ से पनीर चिप्स गोल्डन और क्रिस्पी हो जाएं. अगर आपके पास एयर फ्रायर है, तो 180 डिग्री पर 8 से 10 मिनट में ये चिप्स तैयार हो जाएंगे.
  • तैयार स्पाइसी पनीर चिप्स को गर्मागर्म ही हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही की डिप के साथ परोसें और पूरे परिवार के साथ मिलकर एन्जॉय करें.

यह भी पढ़ें: बाहर से क्रिस्पी लेकिन अंदर से सॉफ्ट, गाजर और ओट्स से बनाएं परफेक्ट इवनिंग स्नैक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >