Spicy Kurkure Chaat: शाम होते ही अक्सर कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन करने लगता है. रोज-रोज चाय के साथ बिस्कुट या नमकीन खाकर अगर आप भी बोर हो चुके हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए आपको न तो ज्यादा मेहनत करनी होगी और न ही किचन में घंटों खड़ा रहना पड़ेगा. घर में रखे कुरकुरे, प्याज, टमाटर और कुछ चटपटे मसालों से कुछ ही मिनट में तैयार हो जाएगी स्पाइसी कुरकुरे चाट.
चटपटी कुरकुरे चाट बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
Spicy Kurkure Chaat: शाम के स्नैक्स के बनाएं ये चटपटे कुरकुरे चाट
चाट बनाने से पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काटकर तैयार कर लें.
अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद नहीं है, तो हरी मिर्च की मात्रा कम कर सकते हैं. इसी तरह टमाटर भी बहुत ज्यादा पका हुआ न लें, वरना चाट में पानी ज्यादा आ सकता है और कुरकुरे जल्दी नरम पड़ जाएंगे.
एक बड़े बाउल में कटे हुए प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. इसके बाद इसमें भुना हुआ मूंगफली, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
अब इसमें हरी चटनी, इमली की चटनी और नींबू का रस डालें. सारी चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं, ताकि टमाटर ज्यादा न दबें.
अब सबसे जरूरी चीज यानी कुरकुरे डालने की बारी है. कुरकुरे को बाउल में डालकर बाकी सामग्री के साथ हल्के हाथ से मिलाएं.
ध्यान रखें कि कुरकुरे बहुत पहले न डालें. अगर इसे चटनी और टमाटर के साथ काफी देर तक रखा गया, तो इसका क्रंच कम हो सकता है. इसके ऊपर सेव और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर तुरंत सर्व करें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा और चाट मसाला और नींबू का रस डाल सकते हैं.
स्वाद बढ़ाने के लिए आजमाएं ये छोटा ट्विस्ट
अगर आप इस चाट (Spicy Kurkure Chaat Recipe) को थोड़ा और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो इसमें उबले हुए आलू, उबले चने या थोड़ी सी बारीक कटी हुई खीरा भी मिला सकते हैं. इससे चाट का स्वाद तो बढ़ेगा ही, साथ में इसमें अलग-अलग टेक्सचर भी मिलेंगे.
अगर आपको खट्टा-मीठा स्वाद पसंद है, तो इमली की चटनी थोड़ी ज्यादा डालें. वहीं तीखा खाने वालों के लिए हरी मिर्च और लाल मिर्च की मात्रा अपने स्वाद के हिसाब से बढ़ाई जा सकती है.
मिनटों में तैयार हो जाएगी ये शाम की चटपटी चाट
इस रेसिपी (Spicy Kurkure Chaat) की सबसे खास बात यही है कि इसमें ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती. घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों को मिलाकर आप कुछ ही मिनट में कुरकुरी और चटपटी चाट तैयार कर सकते हैं. बस एक बात का ध्यान रखें कि कुरकुरे और चटनी को सर्व करने से ठीक पहले मिलाएं, ताकि हर बाइट में उसका क्रंच बना रहे.
यह भी पढ़ें: बाहर से करारा, ऊपर से प्याज का क्रंच, एक बार खाएंगे तो सादा डोसा लगेगा फीका
