Small Rangoli Designs: कम जगह में बनने के लिए परफेक्ट हैं ये आकर्षक और आसान रंगोली डिजाइन, आप भी कर सकते हैं ट्राई

Small Rangoli Designs: कम जगह में आपको भी आकर्षक और सुंदर रंगोली बनाना हैं तो ये आसान डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है. यहां देखें सबसे परफेक्ट आसान रंगोली डिजाइन आइडियाज.

Small Rangoli Design: अगर आपको रंगोली बनाना नहीं भी आता, तब भी परेशान होने की कोई बात नहीं है. अब आपके लिए रंगोली बनाना बहुत आसान हो सकता है, बस इसके लिए आपको सही डिजाइन और थोड़ी-सी मेहनत की जरूरत होगी. आज हम आपको इस आर्टिकल में छोटे, सुंदर और आसान रंगोली डिजाइन आइडियाज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप बहुत ही कम समय में और बिना ज्यादा मेहनत के अपने घर पर बना सकते हैं. ये रंगोली डिजाइन त्योहार, पूजा-पाठ और शुभ अवसर के लिए बहुत अच्छे हैं. 

छोटे रंगोली डिजाइन (Small Rangoli Design)

Small rangoli design

छोटे रंगोली डिजाइन घर की सजावट के लिए बहुत अच्छे होते हैं. इसे बनाने में ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगती हैं. आप सिंपल रंग और डॉट्स की मदद से छोटे आकार की रंगोली बना सकते हैं. ये डिजाइन किसी भी खास मौके, पूजा या त्योहार पर घर की रौनक बढ़ाने के लिए बेस्ट होते हैं. 

सर्कल रंगोली डिजाइन (Circle Rangoli Design)

Circle rangoli design

सर्कल रंगोली डिजाइन गोल आकार में बनाई जाती है. इसे बनाना बहुत आसान है और बनाने के बाद देखने में बहुत सुंदर लगता है. आप इस रंगोली के बीच में फूल या दीपक रखकर इसे और सुंदर बना सकते हैं. 

फ्लावर रंगोली (Flower Rangoli Design)

Flower rangoli design

फूलों की रंगोली बहुत सुंदर और आकर्षक होती है. इसे बनाने के लिए आप पंखुड़ियों जैसे आकार बना सकते हैं या असली फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये रंगोली डिजाइन पूजा रूम, हॉल या आंगन में बनाने पर बहुत अच्छा लगता है और घर में रंग और खुशियों की बहार लाता है.

दीपक रंगोली डिजाइन (Diya Rangoli Design)

Diya rangoli design

दीपक रंगोली डिजाइन खासकर रात के समय पर बनाई जाती है. इस रंगोली के बीच में छोटे दीपक रखकर इसे सजाया जाता है. इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और ये घर में उजाला और खुशियों का माहौल लाती है.

यह भी पढ़ें: Border Rangoli Design: त्योहार के मौके पर घर के दरवाजे पर बनाएं खूबसूरत बॉर्डर रंगोली डिजाइन, इन आइडियाज को करें ट्राई

यह भी पढ़ें: Easy And Simple Rangoli Designs For Home: कम समय में ज्यादा सुंदरता, घर के लिए आसान और सिंपल रंगोली डिजाइन 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >