Skin Care Tips: आम के छिलके को चेहरे पर लगाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

Skin Care Tips: अक्सर हम आम के छिलके को खाकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इसे अपने चेहरे पर लगाने से कई फायदे हो सकते हैं. जी हां, आज हम आपको आम के छिलके के फायदे और इसे त्वचा पर कैसे लगाएं इसके बारे में बताएंगे.

Skin Care Tips: आम, जिसे फलों का राजा कहा जाता है. ये सिर्फ स्वाद में नहीं, बल्कि सेहत और त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है. अक्सर हम आम खाने के बाद इसके छिलके को फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम के छिलके भी आपकी त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में मदद कर सकते हैं? जी हां, आज हम आपको इस आर्टिकल में आम के छिलकों के कई प्राकृतिक गुण के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने स्किन को निखार सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आम के छिलके को चेहरे कैसे पर लगाएं और क्या है इसके फायदे के बारे में. 

आम के छिलके को चेहरे पर कैसे लगाएं? 

  • पैक बनाकर लगाएं – कुछ ताजे पके हुए आम के छिलकों को पीस लें, फिर इसमें चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इसे 10 मिनट रखने के बाद पानी से धो लें.
  • स्क्रब बनाकर लगाएं – आम के छिलकों को सुखाकर पीस लें, फिर इस पाउडर में दही मिलाकर चेहरे पर स्क्रब करें. हल्के हाथों से 5 मिनट मसाज करने के बाद पानी से धो लें. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: बारिश की नमी में भी चमकती रहेगी त्वचा, अपनाएं ये स्किनकेयर टिप्स

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश 

आम के छिलके चेहरे पर लगाने के फायदे 

  • आम के छिलके में भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा को गहराई से हाइड्रेट और कोमल रखता है. 
  • आम के छिलकों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स झुर्रियों और बढ़ते उम्र के लक्षणों को कम करने में बहुत मदद करता है. 
  • आम के छिलके में विटामिन C पाया जाता है, जो त्वचा से झाइयों और काले धब्बों को हल्का करने में मदद करता है. इसके अलावा, इससे त्वचा का रंग साफ दिखने लगता है. 
  • आम के छिलके में प्राकृतिक एंजाइम होते हैं जो चेहरे पर जमी बेजान त्वचा को हटाने में मदद करते हैं. साथ ही इससे चेहरा साफ और चमकदार दिखता है. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: काली कोहनियों से हैं परेशान? तो घर बैठे अपनाएं ये टिप्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >