पैरेंटिंग टिप्स: इकलौते बच्चे की परवरिश में न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Single Child Parenting: इकलौते बच्चे की परवरिश में कुछ खास चुनौतियां होती हैं. यदि माता-पिता सही संतुलन बनाए रखें, बच्चे को स्वतंत्रता दें, सामाजिक गतिविधियों से जोड़ें और शेयरिंग की आदत सिखाएं, तो वह आत्मविश्वासी, संवेदनशील और खुशमिजाज व्यक्तित्व के रूप में विकसित हो सकता है.

Single Child Parenting: आज के समय में कई परिवार एक ही बच्चे को जन्म देने का फैसला कर रहे हैं. बदलती जीवनशैली, बढ़ते खर्च और जिम्मेदारियों के कारण ज्यादातर कपल्स छोटे परिवार को प्राथमिकता दे रहे हैं. हालांकि इकलौते बच्चे की परवरिश कई मायनों में आसान लग सकती है, लेकिन इसके साथ कुछ विशेष चुनौतियां भी जुड़ी होती हैं. माता-पिता अक्सर इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि कहीं उनका बच्चा अकेलापन महसूस न करे, जरूरत से ज्यादा जिद्दी न बन जाए या सामाजिक रूप से कमजोर न पड़ जाए.

विशेषज्ञों का मानना है कि सही माहौल और संतुलित परवरिश के जरिए इकलौते बच्चे को आत्मनिर्भर, संवेदनशील और आत्मविश्वासी बनाया जा सकता है. इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

हर इच्छा तुरंत पूरी करने से बचें

अक्सर इकलौते बच्चे को परिवार का पूरा ध्यान और प्यार मिलता है. ऐसे में उसकी हर मांग तुरंत पूरी कर दी जाती है. लेकिन यह आदत आगे चलकर उसके स्वभाव को प्रभावित कर सकती है. बच्चे को धैर्य रखना और चीजों का इंतजार करना भी सिखाएं। इससे उसमें समझदारी और संतुलन विकसित होता है.

दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ाएं

घर में भाई-बहन न होने की वजह से बच्चे को साथ खेलने वाला साथी नहीं मिल पाता. इसलिए उसे दोस्तों के साथ समय बिताने, खेलकूद में हिस्सा लेने और समूह गतिविधियों में शामिल होने के अवसर जरूर दें. इससे उसकी सामाजिक क्षमता बेहतर होती है.

स्वतंत्र फैसले लेने का मौका दें

कई माता-पिता जरूरत से ज्यादा सुरक्षा देने की कोशिश में बच्चे के छोटे-बड़े सभी फैसले खुद लेने लगते हैं. ऐसा करने के बजाय उसे उम्र के अनुसार निर्णय लेने का अवसर दें. छोटी-छोटी जिम्मेदारियां निभाने से उसका आत्मविश्वास बढ़ता है.

शेयरिंग की आदत विकसित करें

इकलौते बच्चों में कई बार चीजों को साझा करने की आदत कम देखने को मिलती है. इसलिए बचपन से ही उन्हें खिलौने, किताबें और अन्य चीजें दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ बांटना सिखाएं. यह आदत भविष्य में रिश्तों को बेहतर बनाने में मदद करती है.

माता-पिता बनें अच्छे दोस्त

बच्चा अपने माता-पिता के साथ सबसे ज्यादा समय बिताता है. ऐसे में उसकी बातों को ध्यान से सुनें, उसके साथ खेलें और उसकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें. इससे बच्चा खुद को सुरक्षित और समर्थ महसूस करता है.

याद रखें, बच्चे का खुशहाल और संतुलित व्यक्तित्व इस बात पर निर्भर करता है कि उसे कैसा वातावरण मिल रहा है. सही मार्गदर्शन, प्यार और आजादी का संतुलन इकलौते बच्चे को भी जीवन में सफल और आत्मविश्वासी बना सकता है.

यह भी पढ़ें: पैरेंटिंग टिप्स: रील्स और गेम्स के आदी हो गए हैं बच्चे? स्क्रीन टाइम कम कराने के लिए अपनाएं ये फॉर्मूला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >