Simple Centre Mehndi Design: इन सुंदर सेंटर मेहंदी डिजाइन से बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती

Simple Centre Mehndi Design: हाथों में लगाने के लिए आसान मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो इस आर्टिकल में दिए गए मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. ये सिंपल डिजाइन देखने में खूबसूरत लगती हैं.

Simple Centre Mehndi Design: अगर आप शादी फंक्शन में जाने वाली हैं और अपने हाथों को खूबसूरत मेहंदी से सजाने का सोच रही हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप सेंटर मेहंदी डिजाइन आइडियाज के बारे में जान सकती हैं. अगर आपको हाथों में भरे-भरे मेहंदी डिजाइन लगाना नहीं पसंद है तो ये सेंटर मेहंदी डिजाइन आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. 

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन 

Gol tikki mehndi design (ai image)

अगर आपके पास मेहंदी लगाने का ज्यादा टाइम नहीं है तो गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन एक अच्छा ऑप्शन है. इस डिजाइन में हथेली के बीच में मेहंदी से बड़ा सा गोल बनाया जाता है. इसे सुंदर बनाने के लिए आप टिक्की के चारों तरफ डॉट बना सकती हैं या फिर कोई खूबसूरत पैटर्न को बना सकते हैं. 

जाली वर्क मेहंदी डिजाइन 

Jaali work mehndi design (ai image)

जाली वर्क मेहंदी डिजाइन में बारीक पैटर्न होते हैं जो देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं. आप किसी फंक्शन के लिए ये जाली वर्क मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. छोटे-छोटे फूल और डॉट्स से सजाई गई जाली वर्क डिजाइन हाथों को आकर्षक लुक देती है. 

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन 

Floral centre mehndi design (ai image)

सेंटर मेहंदी डिजाइन में फ्लोरल पैटर्न बेहद खूबसूरत और एलिगेंट दिखते हैं. इस डिजाइन में आप छोटे और बड़े फूलों का डिजाइन बना सकती हैं. फूलों के साथ पत्तियों और छोटे बेल का पैटर्न इस डिजाइन को आकर्षक बनाता है. 

लोटस मेहंदी डिजाइन 

Centre lotus mehndi design (ai image)

सेंटर लोटस मेहंदी डिजाइन हाथों में लगाने के लिए एक स्टाइलिश और सिंपल डिजाइन है. इसमें बीच में कमल के फूल का डिजाइन बनाया जाता है. अगर आप सिंपल मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं जो हाथों में एलिगेंट भी लगे तो ये मेहंदी डिजाइन एक बेहतरीन ऑप्शन है. 

यह भी पढ़ें: Basant Panchami Special Mehndi Design: बसंत पंचमी पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

यह भी पढ़ें: Mehndi Design Easy And Beautiful: आर्टिस्ट की तरह आप भी लगा लेंगी मेहंदी, यहां देखें सिंपल और ब्यूटीफुल डिजाइन 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >