Bajra Veg Cheela Recipe: सुबह के नाश्ते को बनाना चाहते हैं हेल्दी और टेस्टी? बाजरा वेज चीला है परफेक्ट ऑप्शन

Bajra Veg Cheela Recipe: बाजरा वेज चीला एक हेल्दी, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला नाश्ता है जो सर्दियों में शरीर को गर्मी देता है. फाइबर और आयरन से भरपूर इस रेसिपी में ढेर सारी सब्जियां मिलाकर इसे और भी हेल्दी बनाया गया है.

Bajra Veg Cheela Recipe: अगर आप रोज-रोज वही ब्रेकफास्ट खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया, हेल्दी और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो बाजरा वेज चीला आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. बाजरा ना केवल सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है बल्कि यह आयरन, फाइबर और मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत है. बाजरा में फाइबर अधिक होता है जिससे पाचन सही रहता है. इसमें जब रंग-बिरंगी सब्जियां मिला दी जाएं तो यह स्वाद और सेहत दोनों में चार चांद लगा देता है. चलिए इसे बनाने का सबसे आसान तरीका जानते हैं.

बाजरा वेज चीला के लिए जरूरी सामग्री

  • बाजरे का आटा – 1 कप
  • बारीक कटा प्याज – 1
  • बारीक कटी टमाटर – 1
  • कद्दूकस की हुई गाजर – आधा कप
  • बारीक कटी शिमला मिर्च – एक चौथाई कप
  • हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • जीरा – आधा टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकता अनुसार
  • तेल – सेकने के लिए

ये भी पढ़ें: Aloo Chips Recipe: बरसात के मौसम को बनाएं और भी खास, इस तरह झटपट तैयार करें ये क्रिस्पी चिप्स

ये भी पढ़ें: Malaai Kulfi: घर पर इस तरह बनाएं मुंह में घुल जाने वाली मलाई कुल्फी, जानें आसान रेसिपी

बाजरा वेज चीला बनाने की विधि

  • एक बड़े बाउल में बाजरे का आटा लें. इसमें सारी कटी हुई सब्जियां (प्याज, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च), हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालें. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल ना ज्यादा पतला हो और ना ज्यादा गाढ़ा.
  • नॉन-स्टिक तवा गरम करें और हल्का सा तेल डालें. अब घोल को चमचे से तवे पर डालें और गोलाकार फैला दें.
  • चीले को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें. इसे उलट-पलट कर अच्छे से पकाएं ताकि अंदर से भी कच्चा ना रह जाए.
  • आप इसे हरी चटनी, दही या टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Suji Veg Uttapam Recipe: बच्चे को टिफिन में क्या दें अब इस बात की नो टेंशन, इस तरह बनाएं टेस्टी और हेल्दी सूजी वेज उत्तपम!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >