चांदी की पायल में चाहिए नया डिजाइन? 10-15 ग्राम में मिलेंगे खूबसूरत ऑप्शन

सावन के महीने में महिलाएं खूबसूरत चांदी की पायल की तलाश में रहती हैं. अगर आप भी 10 से 15 ग्राम के बीच बजट-फ्रेंडली और स्टाइलिश डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो यह लेख आपके लिए है. जानें लेटेस्ट ट्रेंडिंग पायल डिज़ाइन्स के बारे में.

Silver Payal Designs: सावन का महीना आते ही महिलाएं अपने श्रृंगार की तैयारियों में लग जाती हैं. इस दौरान नई चूड़ियां, साड़ी, बिंदी और चांदी की पायल खरीदना शुभ माना जाता है. अगर आप भी इस बार 10 से 15 ग्राम के बीच खूबसूरत और बजट फ्रेंडली पायल खरीदना चाहती हैं, तो बाजार में कई ऐसे डिजाइन मौजूद हैं जो ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक भी देते हैं.

चार्म वाली पायल

चार्म वाली चांदी की पायल की डिजाइन

अगर आप कुछ अलग और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो चार्म वाली पायल बेहतरीन विकल्प हो सकती है. इन पायल में स्टार, हार्ट, इनफिनिटी या फ्लावर जैसे छोटे-छोटे चार्म लगे होते हैं, जो इन्हें स्टाइलिश लुक देते हैं. इन्हें दोनों पैरों में पहनने के अलावा एक पैर में एंकलेट की तरह भी कैरी किया जा सकता है.

मोतियों वाली क्लासी पायल

मोती वाली चांदी की पायल की डिजाइन

सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए मोतियों वाली चांदी की पायल हमेशा अच्छा विकल्प रहती है. पतली सिल्वर चेन में छोटे-छोटे सिल्वर या रंगीन मोती लगे होते हैं, जो इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं. यह डिजाइन डेली वियर के साथ-साथ पूजा और छोटे फंक्शन में भी आसानी से पहना जा सकता है.

एंकलेट स्टाइल डिजाइन

चांदी की पायल की डिजाइन

आजकल हल्की और मिनिमल ज्वेलरी का चलन काफी बढ़ गया है. ऐसे में एंकलेट स्टाइल पायल भी महिलाओं और युवतियों की पहली पसंद बन रही है. इसका सिंपल डिजाइन हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है और पूरे दिन पहनने में भी आरामदायक रहता है.

लेयर्ड डिजाइन भी है ट्रेंड में

लेयर वाली चांदी की पायल की डिजाइन

अगर आपको थोड़ा हैवी लेकिन स्टाइलिश लुक पसंद है, तो लेयर्ड डिजाइन वाली पायल चुन सकती हैं. इसमें दो या तीन पतली चेन एक साथ जुड़ी होती हैं. कई डिजाइनों में छोटे स्टोन या नाजुक पैटर्न भी बने होते हैं, जो इसे और खूबसूरत बना देते हैं. तीज, हरियाली तीज और सावन के अन्य त्योहारों के लिए यह डिजाइन काफी पसंद किया जाता है.

आज के समय में कम वजन में भी चांदी की कई शानदार पायल आसानी से मिल जाती हैं. खरीदारी करते समय हमेशा चांदी की शुद्धता, वजन और मेकिंग चार्ज की जानकारी जरूर लें. इससे आप अपने बजट में अच्छी क्वालिटी की पायल चुन पाएंगी और सावन के दौरान अपने लुक को और भी खास बना सकेंगी.

यह भी पढ़ें: सोने की अंगूठी बनवाने का है प्लान? 4-5 ग्राम में देखें ये लेटेस्ट डिजाइन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >