Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा पर बनाने जा रहे हैं खीर? जानें सबसे आसान और स्वादिष्ट रेसिपी

Sharad Purnima 2024: अगर आप इस शारद पूर्णिमा खीर बनाने जा रहे हैं तो ऐसे में आज हम आपके लिए खीर बनाने की सबसे आसान विधि लेकर आये हैं.

Kheer Recipe for Sharad Purnima: दशहरा के ठीक कुछ ही दिनों बाद शरद पूर्णिमा मनाया जाता है. हिंदू कैलेंडर एक अनुसार शरद पूर्णिमा को हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. ऐसे में इस साल शरद पूर्णिमा को 16 अक्टूबर बुधवार के दिन मनाया जाने वाला है. यह बात तो आप सभी जानते हैं कि शरद पूर्णमा के इस खास दिन पर हर घर में खीर बनाया जाता है. यह काफी पुरानी प्रथा है जिसका पालन बिना भूले सभी करते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो शरद पूर्णिमा के इस खास दिन पर अपने घर पर बेहद ही स्वादिष्ट खीर बनाने की सोच रहे हैं. आज हम आपको खीर बनाने की सबसे आसान विधि बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं खीर बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

खीर बनाने के लिए इन चीजों की होगी जरुरत

अगर आप शरद पूर्णिमा के दिन घर पर खीर बनाने जा रहे हैं तो ऐसे में आपको नीचे बताई गयी चीजों की जरुरत पड़ेगी.

  • हाफ लीटर फुलक्रीम दूध
  • बासमती चावल आधा कप
  • केसर के धागे वह भी तीन से चार
  • हाफ कप चीनी
  • क्रश किया हुआ या फिर पीसा हुआ नारियल एक चौथाई कप
  • काजू के टुकड़े हाफ कप
  • बादाम के टुकड़े हाफ कप
  • पिस्ता के टुकड़े हाफ कप
  • इलाइची पाउडर एक चम्मच

Also Read: Karva Chauth Samagri List: करवा चौथ पूजा की थाली में रखें ये जरूरी सामान, जानें सरगी का समय

Also Read: शरद पूर्णिमा की डेट को लेकर ना हों कंफ्यूज, जानें सही तिथि, महत्व, शुभ मुहूर्त

Also Read: Kojagara Puja 2024: शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी पूजा का जानें महत्व, कब है कोजागरा पूजा?

खीर बनाने की रेसिपी

अगर आप खीर बनाने जा रहे हैं तो ऐसे में आपको चावल को अच्छी तरह से धो लेना होगा और उसे करीबन एक घंटे तक भिग��कर छोड़ देना होगा. इसके बाद आपको अलग से दो चम्मच दूध में केसर के धागों को भिगोकर रख देना होगा. आप आपको एक पैन में दूध को गर्म करना होगा और उसमें चावल और केसर को डालकर धीमे आंच में पकाना होगा. जब खीर के चावल अच्छी तरह से पक जाए तो अब आपको उसमें चीनी और इलाइची पाउडर को दाल देना होगा. अब आपको इसमें नारियल और मेवा डाल देना होगा. इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाना न भूलें. कुछ देर पकाने के बाद गैस को बंद कर दें. जब खीर तैयार हो जाए तो अब आपको उसमें सभी ड्राई फ्रूट्स को डालकर खाने के लिए सर्व कर देना है.

Also Read: Sharad Purnima 2024 Kab Hai: इस समय होगी अमृत की बारिश, जानें खीर खाने का सही समय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >