रिश्तेदार या दोस्त की शादी में लगाएं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

Shaadi Special Mehndi Design: बहन, बुआ, भाई या किसी की शादी में जाना है तो इस मेहंदी डिजाइन को आज ही अपने लिस्ट में रख लें. आइए बताते हैं आपको शादी स्पेशल मेहंदी डिजाइन आइडियाज.

Shaadi Special Mehndi Design: शादी का कार्ड घर आते ही हर महिलाएं और लड़कियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. इस खास दिन की तैयारियों में कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप के साथ-साथ मेहंदी का डिजाइन भी सबसे खास होता है. मेहंदी लगाने से आउट्फिट के साथ पूरे लुक की रौनक बढ़ जाती हैं. अगर आप भी अपनी बहन, दोस्त या किसी खास की शादी में जा रही हैं तो इस आर्टिकल से हाथों में लगाने के लिए मेहंदी डिजाइन आइडियाज चुन सकती हैं. ये डिजाइन शादी के मौके पर आपकी हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए बेस्ट है. 

शादी स्पेशल मेहंदी डिजाइन | Shaadi Special Mehndi Design 

Shaadi special mehndi design (ai image)

शादी के खास मौके पर आप ये मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं. इसमें फूल, पत्तियां और गोल आकार का सुंदर डिजाइन होता है. ये मेहंदी डिजाइन रचने के बाद पूरे लुक को आकर्षक बनाता है. आप इस मेहंदी में भाई की शादी या बहन की शादी या जिसकी शादी में जा रही हैं उनका रिश्ता लिखकर डिजाइन बना सकती हैं. 

सिंपल मेहंदी डिजाइन | Simple Mehndi Design 

Simple mehndi design (ai image)

अगर आपको सिंपल डिजाइन अपने हाथों में लगाना है तो ये डिजाइन को अपनी लिस्ट में रखें. इसके छोटे-छोटे डिजाइन रचने के बाद हाथों को खूबसूरत लुक देता है. इस तरह की मेहंदी डिजाइन जल्दी सूख जाते हैं और हर ड्रेस में खूब सुंदर दिखते हैं. 

फूलों वाली मेहंदी डिजाइन | Flower Mehndi Design

Flower mehndi design (ai image)

फूलों वाली मेहंदी डिजाइन हमेशा रॉयल दिखती है. इसमें बड़े-बड़े फूलों के मोती, छोटे पत्तों और बीच में सुंदर डिजाइन बनाए जाते हैं. ये डिजाइन कलाई और उंगलियों तक बनाया जाता है. शादी के मौके पर इस तरह की डिजाइन खूब ट्रेंड में रहती हैं. 

अरेबिक स्टाइल मेहंदी डिजाइन | Arabic Style Mehndi Design

Arabic style mehndi design (ai image)

अरेबिक स्टाइल मेहंदी डिजाइन स्टाइलिश लुक के लिए बेस्ट है. अगर आप ट्रेडिशनल और मॉर्डन का लुक पसंद करती हैं तो इसे लिस्ट में रखें और शादी के मौके पर जरूर लगाएं. 

यह भी पढ़ें: Mehndi Design Easy And Beautiful: आर्टिस्ट की तरह आप भी लगा लेंगी मेहंदी, यहां देखें सिंपल और ब्यूटीफुल डिजाइन 

यह भी पढ़ें: Very Simple Mehndi Design For Hand: अपने हाथों को सजाएं आर्टिस्ट की तरह, यहां देखें सिंपल मेहंदी डिजाइन 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >