September Birth Predictions: परफेक्शन पसंद होते हैं सितंबर महीने में जन्मे लोग, जानिए इनसे जुड़ी खास बातें

September Birth Predictions: सितंबर में जन्मे व्यक्ति काफी आकर्षक होता है और वह किसी भी काम को पॉसिबल बना सकता है. सितंबर में जन्मा पुरुष सफेद घोड़े पर चमकते कवच में राजकुमार की तरह आपकी रक्षा करने वाला होता है.

September Birth Predictions: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस माह में जन्म लेने वाले लोग आमतौर पर दो श्रेणियों में आते हैं- कन्या और तुला. बहुत कम लोगों को इस बात का एहसास होता है कि इस महीने में जन्मे लोग बहुत बुद्धिमान, मेहनती और छुपे रुस्तम होते हैं.

सितंबर में जन्मे व्यक्तियों का होता है आकर्षक व्यक्तित्व

सितंबर में जन्मे व्यक्ति काफी आकर्षक होता है और वह किसी भी काम को पॉसिबल बना सकता है. सितंबर में जन्मा पुरुष सफेद घोड़े पर चमकते कवच में राजकुमार की तरह आपकी रक्षा करने वाला होता है. सितंबर में जन्मे पुरुष इत्र के बेहद शौकीन होते हैं. इनके पास इत्र का अच्छा खासा संग्रह होता है.

फैशनेबल होती हैं सितंबर में जन्मे लोग

फैशन के बारे में इनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता यह हमेशा अपने कपड़ों का चयन बहुत सोच समझ कर करती हैं. इस महीने में पैदा होने वाली महिलाएं किसी बड़ी कंपनी में या किसी फैशन कंपनी में काम करती हुई मिल जाएंगी. इनको अपने आप को सजा संवार कर रखना बेहद पसंद होता है.

सितंबर में जन्मे लोगों को खुशबू से होता है बेहद लगाव

सितंबर में जन्म लेने वाली महिलाओं को खुशबू से बहुत प्रेम होता है इसलिए वह अपने आसपास फूलों को रखना पसंद करती है उनके पास परफ्यूम्स का पूरा भंडार होता है. अगर आप इन महिलाओं का दिल जीतना चाहते हैं तो उन्हें बस कुछ खुशबूदार फूल या एक परफ्यूम की बोतल गिफ्ट कर दें.

रचनात्मक होते हैं सितंबर में जन्मे लोग

ये लोग काफी रचनात्मक होते हैं और हर काम में परफेक्शन पसंद करते हैं, जिसके कारण ही ये लोगों के बीच लोकप्रिय होते हैं. ये लोग दिमाग के भी तेज होते हैं.

प्रेम के मामले में ऐसे होते हैं सितंबर में जन्मे लोग

प्रेम के मामले में ये लोग एक ईमानदार पार्टनर साबित होते हैं, इस कारण अपने लिए भी एक सुरक्षित रिलेशनशिप चाहते हैं, रिश्ते में किसी भी तरह का धोखा बर्दाश्त नहीं करते हैं. इनकी सेक्स लाइफ भी अच्छी रहती है. अपने और पार्टनर के बीच में किसी तीसरे की दखल बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं.

सितंबर महीने में जन्म लेने वाले लोगों में शामिल हैं ये हस्तियां

सितंबर की करें तो इस महीने में कई बड़ी हस्‍त‍ियों का जन्‍म हुआ है. इसमें प्रधानमंत्री मोदी से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े स‍ितारे लता मंगेशकर, करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, पंकज त्र‍िपाठी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >