Sabudana Idli Recipe: कई बार ऐसा होता होगा जब आप सुबह उठते ही सोचते होंगे कि आज नाश्ते में क्या बनाया जाए. यह परेशानी ना सिफ आपके साथ बल्कि बहुत सारे लोगों की है. आज हम आपकी इस परेशानी का समाधान लेकर आए हैं. ब्रेकफास्ट में आप बच्चों और बड़ों के लिए एक खास डिश बना सकते हैं. जी हां, नाश्ते के लिए साबूदाने की इडली बहुत बढ़िया ऑप्शन है. यह स्वाद में बेस्ट और बनाने में भी बहुत आसान होता है. सेहत के लिए भी यह बहुत पौष्टिक डिश है. चलिए आज आपको साबूदाने की इडली बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं.
साबूदाने की इडली बनाने की सामग्री
- साबूदाना – 100 ग्राम
- बेकिंग सोडा – एक चुटकी
- ईनो – 1 चम्मच
- तेल – 2 चम्मच
- दही – आधा कप
- नमक – स्वादानुसार
यह भी पढ़ें: Breakfast Ideas: सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट हैं स्वाद में लाजवाब ये 5 स्नैक्स, जरूर करें टाई
साबूदाने की इडली बनाने का तरीका
- साबूदाने की इडली बनाने के लिए पहले साबूदाने को रातभर दही में भिगोकर रख दें.
- इसे भिगोने के लिए 2 कप साबूदाना में 2 कप दही रख दें.
- फिर इसे सुबह उसी दही के साथ पीस लें.
- इसके बाद जरूरत के अनुसार इसमें पानी मिक्स करके ईनो डाले.
- फिर इसमें बेकिंग सोडा और नमक भी अच्छे से मिला लें.
- अब इसे इडली बनाने वाले स्टैंड में डालकर स्टीम होने के लिए रख दें.
- लीजिए आपकी इडली बनकर तैयार हो चुकी है.
- अब आप इसे चटनी या सांभर के साथ गरमा गरम सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Simple Poori Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी फूली-फूली सिंपल पूरियां, नोट कर लें रेसिपी
यह भी पढ़ें: Plain Paratha Recipe: लाइट ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट है प्लेन पराठा, इस रेसिपी से मिनटों में होगा तैयार
यह भी पढ़ें: Mughlai Paratha Recipe: स्वाद में बेमिसाल है मुगलई पराठा, जल्दी से नोट कर लें बनाने की रेसिपी
