S Letter Baby Boy and Girl Names: बच्चे के नाम में सिर्फ एक खूबसूरत आवाज नहीं, बल्कि एक ऐसा मतलब भी छिपा होता है जिसे माता-पिता पूरी जिंदगी अपने बच्चे से जोड़कर देखते हैं. यही वजह है कि आजकल लोग नाम चुनते समय ट्रेडिशनल नामों के साथ-साथ ऐसे नाम भी ढूंढ रहे हैं जो छोटे, मॉडर्न और सुनने में अलग लगें. अगर आपकी पसंद S अक्षर पर आकर रुकी है, तो आपके लिए ये नाम काम के हो सकते हैं. इस लिस्ट में कुछ नाम भगवान शिव से जुड़े हैं, तो कुछ ऐसे हैं जो मॉडर्न होने के साथ अपने खूबसूरत मतलब के लिए भी पसंद किए जा सकते हैं.
S अक्षर से लड़कों के प्यारे नाम
समर्थ – काबिल और सक्षम
सक्षम – योग्य और काबिल
सार्थक – जिसका जीवन या काम अच्छा अर्थ रखता हो
शौर्य – साहस और वीरता
शिवाय – भगवान शिव से जुड़ा नाम
शिवांश – शिव का अंश
सृजन – रचना या नई शुरुआत
सार्थ – सही अर्थ वाला और उद्देश्यपूर्ण
S अक्षर से लड़कियों के खूबसूरत नाम
सिया – माता सीता से जुड़ा प्यारा नाम
सान्वी – देवी लक्ष्मी से जुड़ा नाम माना जाता है
सृष्टि – रचना और संसार
साक्षी – गवाह या साक्षी
सौम्या – शांत और कोमल स्वभाव वाली
समीरा – हवा या ठंडी हवा से जुड़ा नाम
श्रिया – सुंदरता और समृद्धि से जुड़ा नाम
स्नेहा – प्यार और अपनापन
यह भी पढ़ें: क्या आप भी बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं A अक्षर से शुरू होने वाला नाम? ये लिस्ट आपकी तलाश करेगी आसान
