Republic Day Parade 2023: गणतंत्र दिवस परेड के लिए ऑनलाइन बुक करें टिकट, मिलेगी मेट्रो राइड भी फ्री

Republic Day Parade 2023: 74वें गणतंत्र दिवस समारोह देखने के लिए कार्तव्य पथ पर आने वाले लोगों को दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन(डीएमआरसी) ने खुशखबरी दी है. गणतंत्र दिवस समारोह में ई टिकट और आमंत्रित लोग दो मेट्रो स्टेशनों पर मुफ्त की सवारी कर सकेंगे.

Republic Day Parade 2023: इस साल गणतंत्र दिवस समारोह सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में होगा और सरकार ने जनता के लिए 32,000 टिकट ऑनलाइन बिक्री के लिए रखे हैं. रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पहली बार ऐसा होगा कि समारोह के लिए सभी आधिकारिक आमंत्रण ऑनलाइन भेजे जाएंगे.

‘कर्तव्य पथ’ किए जाने के बाद यह यहां पहला गणतंत्र दिवस

पिछले साल ‘राजपथ’ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ किए जाने के बाद यह यहां पहला गणतंत्र दिवस समारोह होगा. रक्षा सचिव गिरिधर अरमने ने यहां साउथ ब्लॉक में प्रेसवार्ता के बाद गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में 23-31 जनवरी तक होने वाले आयोजनों पर एक प्रस्तुति दी.

मेट्रो स्टेशनों पर मुफ्त की सवारी कर सकेंगे

74वें गणतंत्र दिवस समारोह देखने के लिए कार्तव्य पथ पर आने वाले लोगों को दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन(डीएमआरसी) ने खुशखबरी दी है. गणतंत्र दिवस समारोह में ई टिकट और आमंत्रित लोग दो मेट्रो स्टेशनों पर मुफ्त की सवारी कर सकेंगे.

ऐसे उठा सकेंगे मुफ्त मेट्रो की सवारी का लाभ

कार्यक्रम स्थल पर सीटों के लिए डिजिटल टिकट रखने वाले लोग 26 जनवरी को रायसीना हिल के पास दो स्टेशनों पर मुफ्त मेट्रो की सवारी का लाभ उठा सकेंगे.

कर्तव्य पथ के पास पड़ने वाले दो स्टेशनों- उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय से अगर आप एग्जिट करते हैं और आपके पास गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का टिकट, या आमंत्रण कार्ड या एडमिड कार्ड है तो आप इन दो मेट्रो स्टेशनों से फ्री में एग्जिट कर सकेंगे.

कैसे करें टिकट बुक

74वें गणतंत्र दिवस समारोह को देखने के लिए आप amantran.mod.gov.in जाकर टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. टिकटों की बिक्री, प्रवेश पत्र, निमंत्रण पत्र और कार पार्किंग लेबल इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जारी किए जा रहे हैं. इस साल, मेहमानों और दर्शकों के लिए भौतिक निमंत्रण कार्डों को ई-निमंत्रणों से बदल दिया गया है. यानी वीवीआईपी को भी निमंत्रण पत्र ऑनलाइन के माध्यम से जारी किए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >