Relationship Tips: किसी भी शादीशुदा रिश्ते को बेहतर बनाये रखने के लिए कई तरह की चीजों की जरूरत पड़ती है. इनमें से प्यार, भरोसा और अंडरस्टैंडिंग सबसे जरूरी चीजों में से एक है. अगर आपकी शादी हो चुकी है तो आपको इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी शादीशुदा जिंदगी में दूरी और स्ट्रेस को बढ़ाने का काम करती हैं. शुरूआती दिनों में आपको ये गलतियां छोटी और मामूली लग सकती हैं, लेकिन अगर आप इन्हें समय पर सुधारते नहीं हैं तो आपका रिश्ता कमजोर होकर टूट भी सकता है. तो चलिए इन गलतियों या फिर आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
हर बात पर शक करना
अगर पति या पत्नी हमेशा एक दूसरे पर बेवजह शक ही करते रहेंगे, तो समय के साथ रिश्ते में भरोसा खत्म हो जाता है. बार-बार पार्टनर से सवाल करना, फोन या फिर किसी से बात करने पर शक करना कुछ ही समय में रिश्त को कमजोर कर देता है. अगर आपकी शादी हो चुकी है, तो भरोसा ही आप दोनों के इस रिश्ते की नींव है. जब यह नींव हिल जाता है तो रिश्ता भी कमजोर होने लगता है.
ये भी पढ़ें: शादी से पहले अपने पार्टनर से जरूर पूछें ये 4 सवाल, वरना बाद में बढ़ सकती हैं मुश्किलें
बात न करना या बिलकुल चुप रहना
कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे छोटी से छोटी बात को भी अपने दिल में दबाकर रख लेते हैं और इन्हें अपने पार्टनर से शेयर तक नहीं करते हैं. आपकी यह आदत भी रिश्ते में दूरी को देखते ही देखते बढ़ा देती है. जब आप अपने पार्टनर से बात नहीं करते हैं तो गलतफहमियां बढ़ने लगती है और रिश्ते से वह गर्माहट भी खत्म हो जाती है. आपको हमेशा अपने दिल की बातों को शांत होकर अपने पार्टनर से शेयर जरूर करना चाहिए.
हर समय शिकायत करना
अगर एक पार्टनर हर समय दूसरे पार्टनर की गलतियों को ही गिनता रहता है, तो इसकी वजह से भी रिश्ते में स्ट्रेस बढ़ जाता है, जब आप अपने पार्टनर से हर बात पर शिकायत करते रहते हैं तो कुछ ही समय बाद वह खुद को कम समझने लग जाता है. एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए यह काफी जरूरी हो कि आप अपने पार्टनर की कमियों पर ही ध्यान न दें बल्कि उनकी तारीफ भी करें.
ये भी पढ़ें: पार्टनर करने लगा इग्नोर तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं, ये छोटे स्टेप्स एक बार फिर आप दोनों को लाएंगे करीब
पार्टनर को समय न देना
आज की बिजी लाइफस्टाइल में कई कपल ऐसे भी होते हैं जो एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही नहीं पाते हैं. जब रिश्ते में लंबे समय तक ऐसा होता रहता है तो वह कमजोर हो जाता है. रिश्ते को मजबूत बनाकर रखके के लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने पार्टनर से खुलकर बात करें, साथ समय बिताएं और उनके इमोशंस को भी समझें. अगर आप अपने पार्टनर के साथ समय नहीं बिताते हैं तो रिश्ते में दूरी आने लगती है.
गुस्से पर कंट्रोल न रखना
जब आप अपने पार्टनर से कोई भी बात गुस्से में कह देते हैं, तो रिश्ते में गहरी चोट पहुंचती है. कई बार आप गुस्से में ऐसी चीजें कह देते हैं, तो सामने वाले इंसान को अंदर तक तोड़कर रख देते हैं. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना अच्छी तरह से सीख लें ताकि रिश्ता मजबूत रह सके.
ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं अपने पार्टनर का मूड पढ़ने के ये आसान तरीके? रिश्ते में गलतफहमियों से बचने के लिए जरूर जानें
