रात को सोने से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, शादीशुदा जिंदगी में कभी नहीं आएंगी दूरियां

Relationship Tips: दिनभर की भागदौड़ और जिम्मेदारियों के बीच अक्सर पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं. धीरे-धीरे यही दूरी रिश्ते पर भी असर डालने लगती है. लेकिन, अगर दिन खत्म होने से पहले आप कुछ मिनट सिर्फ अपने पार्टनर के लिए निकाल लें, तो आपके रिश्ते में प्यार और अपनापन पहले से भी ज्यादा गहरा हो सकता है.

Relationship Tips: आज की जिंदगी बहुत भागदौड़ भरी हो गयी है, जिस वजह से पति और पत्नी अपने कामों में इतने बिजी रहने लगे हैं कि उन्हें एक-दूसरे से बात करने तक का समय नहीं मिल रहा है. सुबह से शाम तक ऑफिस का काम, घर की जिम्मेदारियां और बच्चों की देखभाल करते-करते पूरा दिन निकल जाता है और इसका अंदाजा भी नहीं लगता है. इस बिजी रूटीन की वजह से अक्सर कपल्स एक-दूसरे के साथ सही से टाइम भी स्पेंड नहीं कर पाते हैं. इसका नतीजा यह होता है कि रिश्ते में दूरियां आने लग जाती हैं. अगर आप अपने शादीशुदा रिश्ते को मजबूत और खुशहाल बनाकर रखना चाहते हैं, तो आपके लिए यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आपस में खुलकर बातचीत जरूर करें. दिनभर की थकावट के बाद रात का ही समय ऐसा होता है जब आप दोनों पूरी तरह से शांत होकर एक साथ बैठ पाते हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने से ठीक पहले पार्टनर के साथ बिताए गए कुछ मिनट आपके रिश्ते को बहुत गहरा और स्ट्रॉन्ग बना सकते हैं. अगर आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में प्यार और कोऑर्डिनेशन को बढ़ाकर, रिश्ते को और भी ज्यादा बेहतर बनाना चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको 5 ऐसे सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हर रात सोने से पहले आपको अपने लाइफपार्टनर से जरूर पूछना चाहिए.

questions to ask partner before sleeping

आज आपका दिन कैसा रहा?

आपको अपने पार्टनर से हर रात सोने से पहले यह सवाल जरूर पूछना चाहिए कि उनका आज का दिन कैसा रहा. यह सवाल सुनने में भले ही बहुत ही सिंपल सा लगता है, लेकिन इसका जो असर होता है, वह बहुत बड़ा होता है. जब आप अपने पार्टनर से उनके पूरे दिन के बारे में पूछते हैं, तो उन्हें महसूस होता है कि आपको उनकी परवाह है. इस छोटे से सवाल की मदद से आपका पार्टनर अपने दिनभर के अच्छे और बुरे एक्सपीरियंस को आपके साथ शेयर कर पाता है. अगर ऑफिस में उनका समय टेंशन भरा रहा होगा, तो आपसे बातें करके उनका मन काफी ज्यादा हल्का हो जाएगा. यह सवाल आप दोनों के बीच बातचीत शुरू करने का सबसे बेस्ट तरीका है.

ये भी पढ़ें: प्यार और अटैचमेंट में क्या है सबसे बड़ा फर्क? आसान शब्दों में समझें क्यों लोग हो जाते हैं कन्फ्यूज

क्या आज मेरी किसी बात से आपको बुरा लगा?

अक्सर एक ही घर में रहते हुए भी अनजाने में हम कुछ ऐसा बोल देते हैं या फिर कर देते हैं, जिसकी वजह से सामने वाले का दिल दुख जाता है. कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी इस नाराजगी को तुरंत आपके सामने जाहिर नहीं कर पाते और अंदर ही अंदर अपने आप में ही परेशान होते रहते हैं. रात को सोने से पहले जब आप अपने पार्टनर से यह छोटा सा सवाल पूछते हैं, तो आपके पार्टनर को अपनी बातों को खुलकर आपके सामने रखने का मौका मिल जाता है. अगर कोई गलतफहमी या नाराजगी होगी, तो वह उसी समय बातचीत करके दूर हो जाएगी. इससे रिश्ते में कड़वाहट जमा नहीं होगी और आप दोनों बिना किसी टेंशन के चैन की नींद सो सकेंगे.

आज के दिन की सबसे अच्छी बात क्या थी?

अगर आप लाइफ में सिर्फ प्रॉब्लम्स और टेंशन की ही बातें करते रहेंगे, तो आप दोनों का यह रिश्ता बहुत बोरिंग सा होने लग जाएगा. ऐसा न हो, इसलिए आपको दिनभर की अच्छी बातों पर भी ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए. जब आप पार्टनर से उनके दिन की सबसे अच्छी बात पूछते हैं, तो उनका दिमाग पॉजिटिव चीजों की तरफ जाता है. ऐसा हो सकता है कि ऑफिस में किसी ने उनकी या फिर उनके काम की तारीफ की हो, जिसे उन्होंने बहुत ही अच्छे से पूरा किया हो. जब वे अपनी खुशी आपके साथ शेयर करेंगे, तो वह खुशी दोगुनी हो जाएगी और आप दोनों का मूड अच्छा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद लोग अक्सर कर बैठते हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ऐसा?

क्या कल के किसी काम में आपको मेरी हेल्प चाहिए?

शादी का असली मतलब ही यह होता है कि आप दोनों हर सुख-दुख या फिर जिम्मेदारियों में एक-दूसरे का साथ दें. कई बार ऐसा भी होता है कि लोग अगले दिन के कामों को लेकर एक रात पहले से ही स्ट्रेस में रहने लग जाते हैं. लेकिन, जब आप अपने पार्टनर से यह पूछते हैं कि क्या कल उन्हें किसी काम में आपकी मदद की जरूरत है, तो उन्हें एक कमाल का मेंटल सपोर्ट मिलता है. आपके इस सवाल से उन्हें यह भरोसा मिलता है कि वे अकेले बिल्कुल भी नहीं हैं, बल्कि उनका पार्टनर यानी कि आप उनके साथ हर मोड़ पर खड़े हैं. आपका यह सवाल आप दोनों के बीच टीम वर्क और आपसी सपोर्ट को बढ़ा देता है.

मैं आपके चेहरे पर स्माइल लाने के लिए क्या कर सकता हूं?

आपका यह एक छोटा सा सवाल ही है जो आप दोनों के इस रिश्ते में रोमांस और अपनेपन को हमेशा जिंदा रखने में मदद करता है. आपके इस सवाल से पता चलता है कि पार्टनर की खुशियां आपके लिए कितनी ज्यादा जरूरी हैं. इस सवाल का जवाब हर बार कोई बड़ी डिमांड नहीं होती है, बल्कि कुछ बहुत ही छोटी-छोटी चीजें होती हैं जैसे कि साथ में बैठकर चाय पीना, कोई फिल्म देख लेना या फिर सिर्फ एक प्यार से भरी झप्पी देना. जब आप उनकी खुशी के लिए अपनी तरफ से कोशिश करते हैं, तो पार्टनर के दिल में आपके लिए इज्जत और प्यार बहुत ज्यादा बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: क्या हर बात पर सलाह देना आपके रिश्ते को धीरे-धीरे कमजोर कर रहा है? जानिए पूरी सच्चाई


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >