मॉनसून में ग्लोइंग स्किन चाहिए? पहले जानिए किचन में छिपा यह आसान ब्यूटी सीक्रेट

Raw Milk for Face: मॉनसून में बढ़ती उमस की वजह से चेहरा अक्सर चिपचिपा और बेजान दिखने लगता है. ऐसे में किचन में रखा कच्चा दूध आपकी त्वचा की देखभाल में मदद कर सकता है. जानिए इसे चेहरे पर लगाने का सही तरीका और इससे मिलने वाले फायदे.

Raw Milk for Face: बारिश का मौसम जितना सुहाना होता है, उतना ही यह हमारी त्वचा के लिए चुनौती भी लेकर आता है. हवा में नमी बढ़ने की वजह से चेहरा बार-बार ऑयली और चिपचिपा महसूस होने लगता है. कई लोगों की त्वचा की चमक भी इस मौसम में कम हो जाती है. ऐसे में लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार घर में मौजूद आसान चीजें भी बेहतर असर दिखा सकती हैं. पटना की ब्यूटी एक्सपर्ट रानी बताती हैं कि मॉनसून में त्वचा की सही देखभाल करना बहुत जरूरी होता है. उनके अनुसार कच्चा दूध एक आसान घरेलू उपाय है, जो त्वचा को साफ रखने, नमी बनाए रखने और चेहरे को ताजगी देने में मदद कर सकता है, हालांकि इसे इस्तेमाल करने से पहले अपनी त्वचा के अनुसार पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए. आइए जानते हैं चेहरे पर कच्चा दूध लगाने का सही तरीका और इससे मिलने वाले फायदे.

चेहरे पर कच्चा दूध लगाने का पहला तरीका

Image – ai

सबसे पहले अपने हाथ और चेहरा अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद एक छोटी कटोरी में ताजा कच्चा दूध लें. अब कॉटन की मदद से दूध को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं. करीब 10 से 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और आखिर में अपना मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.

रात में ऐसे भी कर सकते हैं इस्तेमाल

Image – ai

अगर आप त्वचा को थोड़ा ज्यादा पोषण देना चाहते हैं, तो कच्चे दूध में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. इसे लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गीले कपड़े से साफ कर लें. अगर चेहरे पर कोई कट, जलन या रैश है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

कच्चा दूध लगाने के फायदे

कच्चा दूध त्वचा को नमी देने में मदद करता है, जिससे चेहरा मुलायम बना रहता है. नियमित इस्तेमाल से त्वचा साफ और ताजा दिख सकती है. इसके अलावा यह चेहरे की रूखापन कम करने, हल्की टैनिंग को कम करने और त्वचा को साफ रखने में भी मदद कर सकता है. कुछ लोगों में यह मुंहासों की समस्या को कम करने में भी सहायक माना जाता है.

ध्यान रखें ये बातें

हर किसी की त्वचा अलग होती है, इसलिए कोई भी घरेलू उपाय अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर दूध लगाने के बाद खुजली, जलन या लालपन महसूस हो, तो तुरंत चेहरा धो लें और इसका इस्तेमाल बंद कर दें। यदि त्वचा से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है, तो त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर नींबू लगा रही हैं? ये एक गलती पड़ सकती है भारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >