Raksha Bandhan Mehndi Design:अबकी राखी पर लगाये ये 10 आसान और शानदार मेहंदी डिजाइन

Raksha Bandhan Mehndi Design : रक्षाबंधन पर लगाइए स्टाइलिश और आसान मेहंदी डिजाइन. हमने चुने हैं टॉप 10 डिजाइन जो हर हाथ को बनाएंगे खास.

Raksha Bandhan Mehndi Design: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और ऐसे में हर बहन चाहती है कि वो खास दिन पर सबसे खूबसूरत दिखे.अगर आप भी इस राखी पर अपने हाथों को सजाना चाहती हैं तो यहां हम लाए हैं 10 आसान लेकिन बेहद खूबसूरत मेहंदी डिजाइनों का कलेक्शन.

फिंगर टिप्स डिजाइन : यह सबसे आसान और आकर्षक डिजाइन में से एक है.इसमें आपको पूरी हथेली पर डिजाइन बनाने की जरूरत नहीं होती सिर्फ उंगलियों के सिरे पर छोटी-छोटी बिंदिया’, रेखाएं या कोई हल्का-फुल्का पैटर्न बनाना होता है.

क्रिस-क्रॉस जाली डिजाइन: इस डिजाइन में हथेली के बीच में जाली जैसा पैटर्न बनाया जाता है. आप सीधी या टेढ़ी रेखाओं का उपयोग करके यह पैटर्न बना सकती हैं. यह डिजाइन देखने में बहुत ही आकर्षक और भरा-भरा लगता है.जबकि इसे बनाना बहुत आसान है.

बैक हैंड फ्लोरल डिजाइन : इसमें हाथ के पिछले हिस्से पर एक बड़ा फूल या बेल बनाई जाती है. आप इसे कलाई से शुरू करके उंगली तक ले जा सकती हैं. यह डिजाइन सिंपल लेकिन बहुत ही एलिगेंट लगता है.

सिंपल सर्कल डिजाइन: यह डिजाइन बनाना बहुत ही आसान है. आप हथेली के बीच में एक बड़ा सर्कल या सूरज जैसा पैटर्न बना सकती हैं और उसके चारों ओर छोटी-छोटी बिंदियां लगा सकती हैं.

मॉडर्न लीफ पैटर्न : इस डिजाइन में हथेली के एक तरफ पत्तियों का एक पैटर्न बनाया जाता है.आप इसे कलाई से शुरू करके उंगलियों तक ले जा सकती हैं.यह डिजाइन बहुत ही मॉडर्न और सोबर लगता है.

छोटी-छोटी बेलें : यह डिजाइन बहुत ही नाजुक और सुंदर लगता है. इसमें आप उंगली से शुरू करके कलाई तक एक पतली बेल बना सकती हैं जिस पर छोटे-छोटे फूल या पत्तियां हों.

Also Read : Valentine’s Day 2025 Mehndi Designs: मेहंदी के जरिये अपने प्यार का करें इजहार,वेलेंटाइन डे पर ट्राई करें ये स्टाइल्स

Also Read : Valentine Day Mehndi Design: प्यार के मौसम में मेहंदी का यह खूबसूरत लुक आपके प्यार को और भी बना देगा खास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >