Suji Chips Recipe: मिनटों में तैयार करें क्रंची और टेस्टी सूजी के चिप्स, जानें झटपट तैयार होने वाली रेसिपी

Suji Chips Recipe: अगर आप घर पर हेल्दी चिप्स बनाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए सूजी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सूजी से बने चिप्स मिनटों में तैयार होते हैं और साथ ही काफी ज्यादा हेल्दी भी होते हैं.

Suji Chips Recipe: अगर आप चाय के साथ कुछ हल्का-फुल्का, कुरकुरा और स्वादिष्ट स्नैक बनाना चाहते हैं, तो सूजी के चिप्स एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह चिप्स ना सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि बहुत कम सामग्री में घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। यह एक ऐसा चिप्स है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आते हैं। आप अगर चाहें तो इसे शाम की भूख मिटाने के लिए भी बच्चों को स्नैक के रूप में दे सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

सूजी के चिप्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • मैदा – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • अजवाइन – आधा टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून (ऑप्शनल)
  • काली मिर्च पाउडर – एक चौथाई टीस्पून
  • गर्म पानी – आवश्यकता अनुसार
  • तेल – तलने के लिए

ये भी पढ़ें: Spicy Garlic Chutney Recipe: खाने का स्वाद और मजा हो जाएगा दोगुना! 10 मिनट में बनाएं लहसुन की तीखी चटनी

ये भी पढ़ें: Cheese Suji Toast Recipe: सुबह के नाश्ते या शाम की भूख को मिटाने के लिए मिनटों में बनाएं सुपर डिलीशियस चीज सूजी टोस्ट, जानें आसान रेसिपी

सूजी चिप्स बनाने की विधि

  • एक बड़े बाउल में सूजी, मैदा, नमक, अजवाइन, लाल मिर्च और काली मिर्च डालें. इन सभी को अच्छे से मिला लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आटा न ज्यादा सख्त हो न ही ज्यादा नरम. अब इसे ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें.
  • अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और पतली पूड़ी की तरह बेल लें. इस बात का ध्यान रखें कि चिप्स जितनी पतली होगी, उतनी ही ज्यादा क्रिस्पी बनेगी.
  • बेली हुई पूड़ियों को चाकू या पिज्जा कटर की मदद से छोटे-छोटे डायमंड शेप या स्क्वायर शेप में काट लें. आप चाहें तो कांटे की मदद से इसमें हल्के छेद भी कर सकते हैं जिससे ये फूले नहीं.
  • अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और इस बात को ध्यान में रखें कि तेल मीडियम आंच पर होना चाहिए. अब इन कटे हुए चिप्स को धीरे-धीरे तेल में डालें और गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक तलें. ध्यान रखें कि एक बार में ज्यादा चिप्स न डालें ताकि अच्छे से पकें.
  • तले हुए चिप्स को टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए और जब ये पूरी तरह से ठंडे हो जाएं तो एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करें.
  • आप चाहें तो सूजी के चिप्स को चाय या कॉफी के साथ स्नैक की तरह परोस सकते हैं या फिर चाहें तो हरी चटनी या टमैटो सॉस के साथ भी सर्व करें.

ये भी पढ़ें: Ragi Dosa Recipe: 20 मिनट में बनाएं हेल्दी, क्रिस्पी और टेस्टी डिनर, ट्राई करें ये इंस्टेंट रागी डोसा रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >