Ragi Idli Recipe: 15 मिनट में बनाएं कैल्शियम और फाइबर से लोडेड हेल्दी रागी इडली, सुबह के नाश्ते से लेकर बच्चों के टिफिन के लिए परफेक्ट ऑप्शन

Ragi Idli Recipe: रागी इडली एक ऐसा नाश्ता है जिसे आप रोजाना के खाने में शामिल कर सकते हैं. यह मिनटों में तैयार हो जाती है और तेल का इस्तेमाल बहुत कम होता है. सुबह के नाश्ते, टिफिन या शाम की भूख के लिए यह एकदम परफेक्ट और हेल्दी ऑप्शन है.

Ragi Idli Recipe: रागी (फिंगर मिलेट) एक काफी ज्यादा न्यूट्रिशियस अनाज है जो कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होता है. यह न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि डाइजेशन को भी बेहतर करने का काम करता है. रागी से कई तरह के डिशेस बनाए जाते हैं, जिनमें से रागी इडली एक बहुत ही हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है. आप इसे अपने बच्चों को सुबह के नाश्ते में या फिर टिफिन में देकर स्कूल भी भेज सकते हैं. यह डिश बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद फायदेमंद है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

रागी इडली के बनाने लिए जरूरी सामग्री

  • रागी का आटा – 1 कप
  • सूजी – आधा कप
  • दही – आधा कप
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • ईनो या बेकिंग सोडा – 1 चम्मच
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • करी पत्ते – 6 से 7 बारीक कटे हुए (ऑप्शनल)
  • तेल – ग्रीस करने के लिए

यह भी पढ़ें: Veg Rava Dosa Recipe: मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी वेज रवा डोसा, सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर के लिए परफेक्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: Vegetable Oats Cutlet Recipe: कम तेल और मेहनत में बनाएं टेस्टी और हेल्दी वेजिटेबल ओट्स कटलेट, ये रही सबसे आसान रेसिपी

रागी इडली बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में रागी का आटा और सूजी डालें. इसके बाद इसमें दही और जरूरत के अनुसार पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला न हो. अब इसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए.
  • अब 15 मिनट बाद बैटर में नमक, अदरक, हरी मिर्च और करी पत्ते डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • इडली को फूला हुआ बनाने के लिए बैटर में ईनो या बेकिंग सोडा डालें और हल्का सा मिक्स करें. ईनो डालते ही बैटर में हल्की झाग आने लगेगी, तुरंत इडली प्लेट में डालें.
  • इडली मोल्ड को तेल से ग्रीस करें और बैटर को समान रूप से भरें. अब इडली कुकर या स्टीमर में 10 से 12 मिनट तक मीडियम आंच पर स्टीम करें.
  • जब इडली पक जाए तो उन्हें मोल्ड से निकाल लें. गरम-गरम रागी इडली को नारियल की चटनी और सांभर के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Stuffed Veg Paratha Recipe: टिफिन से लेकर डिनर तक के लिए परफेक्ट हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन, मिनटों में बनाएं हेल्दी स्टफ्ड वेज पराठा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >