Suji Veg Uttapam Recipe: बच्चे को टिफिन में क्या दें अब इस बात की नो टेंशन, इस तरह बनाएं टेस्टी और हेल्दी सूजी वेज उत्तपम!

Suji Veg Uttapam Recipe: अगर आप अपने बच्चों को टिफिन में कुछ हेल्दी और टेस्टी पैक करके देना चाहती हैं तो शायद ही सूजी वेज उत्तपम आपके लिए एक जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है. आज हम आपके साथ इसकी रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं.

Suji Veg Uttapam Recipe: अगर आप रोज-रोज बच्चों के टिफिन के लिए कुछ नया, हेल्दी और जल्दी बनने वाला ऑप्शन ढूंढ रही हैं तो सूजी वेज उत्तपम एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसमें अपनी पसंद और बच्चों की पसंद की सब्जियां जैसे स्वीट कॉर्न, बीन्स, या पनीर भी डाल सकती हैं. यह रेसिपी लो ऑयल, लो फेट और हाई फाइबर होती है, जिससे यह बच्चों के लिए बहुत हेल्दी साबित होती है. यह रेसिपी ना केवल स्वाद में शानदार होती है बल्कि इसमें सब्जियों की भरपूर मात्रा होती है जिससे बच्चों को जरूरी पोषण भी मिलता है. तो चलिए इसे तैयार करने का तरीका जानते हैं.

  • सूजी (रवा)- 1 कप
  • ताज़ा दही- आधा कप
  • बारीक कटी हुई प्याज- एक चौथाई कप
  • टमाटर बारीक कटे हुए- एक चौथाई कप
  • शिमला मिर्च- एक चौथाई कप
  • गाजर कद्दूकस किये हुए- एक चौथाई कप
  • हरी मिर्च बारीक कटी हुई- 1 ऑप्शनल
  • हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- आवश्यकतानुसार
  • तेल- सेंकने के लिए

ये भी पढ़ें: Aloo Chips Recipe: बरसात के मौसम को बनाएं और भी खास, इस तरह झटपट तैयार करें ये क्रिस्पी चिप्स

ये भी पढ़ें: Malaai Kulfi: घर पर इस तरह बनाएं मुंह में घुल जाने वाली मलाई कुल्फी, जानें आसान रेसिपी

सूजी वेज उत्तपम बनाने की विधि

  • एक बाउल में सूजी और दही को मिलाएं. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद बैटर बना लें. बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • अब इस बैटर में प्याज, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च तब डालें जब आपका बच्चा इसे खा सके, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • एक नॉन-स्टिक तवा या तवे को गरम करें और थोड़ा सा तेल डालें.
  • अब एक करछी बैटर लें और तवे पर गोलाकार फैलाएं. इसे धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.
  • गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी सूजी वेज उत्तपम तैयार हैं. आप इसे धनिया चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ बच्चों के टिफिन में पैक कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Pyaaj ke Pakaude: शाम के नाश्ते को बनाएं और भी मजेदार, घर पर आसानी से तैयार करें चटपटे और कुरकुरे प्याज के पकौड़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >