Stuffed Veg Paratha Recipe: टिफिन से लेकर डिनर तक के लिए परफेक्ट हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन, मिनटों में बनाएं हेल्दी स्टफ्ड वेज पराठा

Stuffed Veg Paratha Recipe: स्टफ्ड वेज पराठा न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें मौजूद सब्जियों के कारण यह और भी हेल्दी बन जाता है. इसे आप अपने बच्चे और पति के टिफिन बॉक्स में भी पैक कर सकती हैं.

Stuffed Veg Paratha Recipe: स्टफ्ड वेज पराठा एक ट्रेडिशनल डिश है जिसे आप नाश्ते, लंच या डिनर में कभी भी बना सकती हैं. यह भरपूर सब्जियों से बना होने के कारण हेल्दी और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है. इसके साथ दही, अचार या हरी चटनी परोसने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. अगर आप डिनर में जल्दी और टेस्टी कुछ बनाना चाहते हैं तो स्टफ्ड वेज पराठा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आप अगर चाहें तो इसे अपने पति और बच्चे को टिफिन में देकर भी भेज सकती हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

स्टफ्ड वेज पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • नमक – आधा छोटा चम्मच
  • तेल – 1 छोटा चम्मच
  • पानी – आवश्यकता अनुसार
  • आलू – 2 उबले और मैश किए हुए
  • गाजर – 1 बारीक कद्दूकस की हुई
  • पत्तागोभी – 1 कप बारीक कटी हुई
  • शिमला मिर्च – आधा कप बारीक कटी हुई
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कसा हुआ
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें: Veg Rava Dosa Recipe: मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी वेज रवा डोसा, सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर के लिए परफेक्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: Vegetable Oats Cutlet Recipe: कम तेल और मेहनत में बनाएं टेस्टी और हेल्दी वेजिटेबल ओट्स कटलेट, ये रही सबसे आसान रेसिपी

स्टफ्ड वेज पराठा बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा, नमक और तेल डालें. पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें. अब आटे को ढककर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें.
  • एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें. इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें गाजर, पत्तागोभी और शिमला मिर्च डालकर 3 से 4 मिनट तक भूनें.
  • अंत में उबले हुए आलू, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और नमक डालें. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें और गैस बंद कर दें। अब इसके ठंडा होने का इंतजार करें.
  • आटे की लोई लें और हल्का बेलें और बीच में स्टफिंग रखें और किनारों को बंद करके राउंड शेप दें. इसे धीरे-धीरे बेलकर पराठा तैयार करें और गरम तवे पर थोड़ा तेल या घी डालकर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें.
  • गरमा-गरम स्टफ्ड वेज पराठा को दही, हरी चटनी या अचार के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Paneer Bhurji Toast Recipe: क्रिस्पी टोस्ट और पनीर भुर्जी का पावरफुल कॉम्बो, मिनटों में तैयार करें बच्चों के लिए प्रोटीन रिच स्नैक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >