Sabudana Malai Kheer Recipe: बच्चों को खुश करना हो या फिर हो त्योहारों को खास बनाना, साबूदाना मलाई खीर खिलाकर जीत लें सभी का दिल

Sabudana Malai Kheer Recipe: अगर आप साबूदाना का इस्तेमाल कर कुछ यूनिक और बेहद ही टेस्टी बनाना चाहते हैं तो साबूदाना मलाई खीर आपके लिए एक परफेक्ट डिश है. इसे बनाना आसान होता है और यह बच्चों से लेकर बड़ों को भी काफी ज्यादा पसंद आती है.

Sabudana Malai Kheer Recipe: साबूदाना एक ऐसी चीज है जो आपको काफी आसानी से आपके किचन में मिल जाएगी. इसका इस्तेमाल अक्सर खिचड़ी बनाने के लिए या फिर खीर बनाने के लिए किया जाता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए है जो साबूदाने से बनी एक ही तरह की चीजें खाकर बोर हो गए हैं. आज हम आपको साबूदाना मलाई खीर की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो कि एक ट्रेडिशनल डेजर्ट है. इस डेजर्ट को अक्सर उपवास के दौरान या फिर त्यौहार के दौरान बनाया जाता है. यह मीठा होने के साथ ही काफी ज्यादा क्रीमी भी होता है जिस वजह से यह सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है. अगर आप साबूदाना से कुछ यूनिक बनाना चाहते हैं तो यह डिश आपके लिए बेस्ट और परफेक्ट ऑप्शन है. तो चलिए जानते हैं साबूदाना मलाई खीर बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

साबूदाना मलाई खीर बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स

  • साबूदाना – 1 कप
  • दूध – 4 कप
  • चीनी – तीन चौथाई कप या स्वाद अनुसार
  • मलाई – आधा कप
  • इलायची पाउडर – आधा चम्मच
  • केसर – कुछ धागे या ऑप्शनल
  • काजू और बादाम – डेकोरेशन के लिए

यह भी पढ़ें: Seviyan Kheer Recipe: करवा चौथ पर चांद निकलते ही बनाइये सेवइयों की मीठी खीर, व्रत खोलने के लिए परफेक्ट स्वीट डिश

यह भी पढ़ें: Pindi Chhole Recipe: बिना प्याज-लहुसन मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल अमृतसरी पिंडी छोले, फेस्टिवल्स और गेस्ट्स के लिए परफेक्ट डि���

साबूदाना मलाई खीर बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले साबूदाना को 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. इसे पानी में भिगोकर रखने से साबूदाना सॉफ्ट हो जाएगा और इसे पकाने में आसानी भी होगी.
  • इसके बाद एक गहरे पैन में दूध डालकर उसे उबालें. जब दूध उबल जाए तो आंच धीमी कर दें.
  • इसके बाद भिगोए हुए साबूदाना को पानी निचोड़कर दूध में डालें और धीरे-धीरे चलाते रहें ताकि साबूदाना में गुठली न बने.
  • साबूदाना को दूध में लगभग 10 से 15 मिनट तक पकाएं जब तक कि यह पूरी तरह से सॉफ्ट और क्रीमी न हो जाए. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आप इसे बीच-बीच में चलाते रहें.
  • साबूदाना सॉफ्ट हो जाने के बाद उसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं और इसके बाद मलाई डालकर कुछ मिनट पकाएं. मलाई खीर को और भी क्रीमी और टेस्टी बना देती है.
  • इसके बाद खीर में इलायची पाउडर और केसर डालें. इससे खीर को खुशबू और रंग दोनों मिलता है.
  • जब खीर तैयार हो जाए तो उसे एक बाउल में निकालें और ऊपर से काजू और बादाम के टुकड़े डालकर सजाएं.
  • साबूदाना मलाई खीर को आप गर्मा-गर्म या ठंडा दोनों तरह से परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Lauki Pithla Recipe: लौकी की सब्जी देखते ही उतर जाता है सभी का चेहरा? लौकी पिठला बनाकर सभी के चेहरे पर लाएं खिलखिलाती मुस्कान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >