Matar Sabudana Cutlet: व्रत के दौरान हम जब भी कुछ लाइट और टेस्टी खाने का प्लान करते हैं तो दिमाग में कई तरह के नाम आते हैं. इनमें से ज्यादातर चीजों को हम ट्राय कर चुके होते हैं और काफी हद तक ऊब भी चुके होते हैं. व्रत के समय में हमारे शरीर को एक ऐसे डिश की जरूरत पड़ती है जी न सिर्फ हेल्दी हो बल्कि टेस्टी और साथ ही पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में भी मदद करे. ऐसे समय में मटर साबूदाना कटलेट एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर सामने आता है. इस डिश की सबसे खास बात है कि इसे तैयार करने में ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं पड़ती है लेकिन फिर भी यह काफी ज्यादा टेस्टी लगती है. इसमें मौजूद मटर आपके शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन देने का काम करते हैं जबकि साबूदाना आपके शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देता है. अगर आप तली भुनी हुई चीजें खाने से बचना चाहते हैं तो भी यह एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये कटलेट व्रत के साथ-साथ नॉर्मल दिनों में भी हेल्दी स्नैक के तौर पर बनाए जा सकते हैं।
मटर सबूदाना कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 कप उबला हुआ सबूदाना
- 1 कप उबले हुए हरे मटर
- 2 उबले हुए आलू बाइंडिंग के लिए
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 से 2 चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- तलने के लिए घी या तेल
मटर सबूदाना कटलेट बनाने की रेसिपी
- मटर सबूदाना कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए मटर को हल्का सा मैश कर लें. अब एक बड़े बाउल में उबला हुआ सबूदाना, मैश किए हुए मटर और उबले आलू डालें. इसके बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक, सेंधा नमक, नींबू का रस और हरा धनिया मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. इस बात का ख्याल रखें कि मिश्रण ज्यादा गीला न हो, ताकि कटलेट बनाते समय टूटें नहीं.
- अब तैयार मिश्रण से मीडियम साइज के कटलेट बना लें. इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा सा घी या तेल गर्म करें और कटलेट को धीमी आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. आप अगर चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी कम तेल के साथ बना सकते हैं.
मटर सबूदाना कटलेट को परोसने का तरीका
गर्मागर्म मटर सबूदाना कटलेट को हरी चटनी, मूंगफली की चटनी या व्रत वाली दही के साथ परोसें और पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करें.
