Daliya Pulao Recipe: आधे घंटे के अंदर टेस्टी और हेल्दी दलिया पुलाव बनकर होगी तैयार, जानें आसान रेसिपी

Daliya Pulao Recipe: दलिया पुलाव एक बैलेंस्ड, स्वादिष्ट और सेहतमंद ऑप्शन है जिसे नाश्ते, लंच या हल्के डिनर के रूप में खाया जा सकता है. यह बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए फायदेमंद है और डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है.

Daliya Pulao Recipe: दलिया पुलाव एक हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी है जो न केवल पेट के लिए हल्की होती है, बल्कि शरीर को भरपूर ऊर्जा भी देती है. यह खासकर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो वजन कम करना चाहते हैं या फिर अपने आहार में पौष्टिकता को शामिल करना चाहते हैं. गेहूं से बना हुआ दलिया (क्रैक्ड व्हीट) फाइबर, आयरन और प्रोटीन से भरपूर होता है और जब इसे सब्जियों के साथ पकाया जाता है, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह एक ऐसी डिश है जिसे आप आधे घंटे से भी कम समय में काफी आसानी से तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी.

दलिया पुलाव बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • गेहूं का दलिया- 1 कप
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर- 1 कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 1 से 2 (कटी हुई)
  • गाजर- आधा कप कटा हुआ
  • मटर- आधा कप उबला हुआ
  • बीन्स- एक चौथाई कप कटे हुए
  • हल्दी पाउडर- एक चौथाई चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • जीरा- आधा चम्मच
  • तेल या घी- 1 टेबलस्पून
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- 2.5 कप
  • हरा धनिया थोड़ा सा गार्निश के लिए

ये भी पढ़ें: Bread Cutlet Recipe: झटपट और आसानी से बनाएं ब्रेड और आलू से क्रिस्पी कटलेट, सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट ऑप्शन

ये भी पढ़ें: Malaai Kulfi: घर पर इस तरह बनाएं मुंह में घुल जाने वाली मलाई कुल्फी, जानें आसान रेसिपी

दलिया पुलाव बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक कढ़ाही में थोड़ा सा घी या तेल गर्म करें और उसमें दलिया को सुनहरा होने तक भून लें. इससे उसका स्वाद बढ़ जाएगा और पकने के बाद वह गीला नहीं होगा.
  • अब उसी कढ़ाही में थोड़ा और तेल डालें, उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तब उसमें प्याज, हरी मिर्च डालें और हल्का सुनहरा भूनें.
  • अब इसमें गाजर, बीन्स और टमाटर डालें और कुछ देर तक भूनें. फिर मटर डालें. सभी सब्जियों को हल्का नरम होने तक भूनें.
  • इसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब भूना हुआ दलिया डालें और उसे सब्जियों के साथ मिलाएं. फिर उसमें 2.5 कप पानी डालें और ढककर मध्यम आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में चेक करते रहें.
  • जब दलिया नरम हो जाए और पानी सूख जाए, तब गैस बंद कर दें. ऊपर से हरा धनिया डालें.

ये भी पढ़ें: Pyaaj ke Pakaude: शाम के नाश्ते को बनाएं और भी मजेदार, घर पर आसानी से तैयार करें चटपटे और कुरकुरे प्याज के पकौड़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >