Cheese Suji Toast Recipe: सुबह के नाश्ते या शाम की भूख को मिटाने के लिए मिनटों में बनाएं सुपर डिलीशियस चीज सूजी टोस्ट, जानें आसान रेसिपी

Cheese Suji Toast Recipe: अगर आप शाम के नाश्ते या फिर बच्चे को टिफिन में देने के लिए कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो यह एक परफेक्ट रेसिपी आपके लिए हो सकती है. इसे आप रात के डिनर में भी खा सकते हैं.

Cheese Suji Toast Recipe: अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वाद में लाजवाब हो, हेल्दी भी हो और मिनटों में तैयार भी हो जाए, तो चीज सूजी टोस्ट एक शानदार ऑप्शन है. यह रेसिपी खासतौर पर बच्चों के टिफिन, शाम के स्नैक या हल्के डिनर के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती है. इसमें सूजी और सब्जियों का हेल्दी कॉम्बिनेशन होता है और ऊपर से चीज का तड़का इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना देता है. तो चलिए इस डिश की आसान रेसिपी जानते हैं.

चीज सूजी टोस्ट के लिए जरूरी सामग्री

  • सूजी : 1 कप
  • ताज़ा दही : आधा कप
  • कटा प्याज : 1 मध्यम
  • टमाटर : 1 छोटा बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च : एक चौथाई कप कटी हुई
  • उबले मक्के के दाने : एक चौथाई कप (ऑप्शनल)
  • हरी मिर्च : 1 बारीक कटी
  • हरा धनिया : 2 चम्मच
  • नमक : स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर : एक चौथाई चम्मच
  • चीज : आधा कप या आवश्यकता अनुसार कद्दूकस किया हुआ
  • ब्रेड स्लाइस : 4 से 6 स्लाइस
  • मक्खन या घी : टोस्ट करने के लिए

ये भी पढ़ें: Suji Cupcake Recipe: न मैदे और न ही पड़ेगी अंडे की जरूरत, इस तरह मिनटों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी सूजी कपकेक

ये भी पढ़ें: Makhana Chivda Recipe: स्कूल की तैयारियों के बीच अब ब्रेकफास्ट की नहीं रहेगी कोई टेंशन, मिनटों में बनाएं मखाना चिवड़ा

चीज सूजी टोस्ट बनाने की विधि

  • एक बाउल में सूजी और दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं. अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालें ताकि गाढ़ा पेस्ट बन जाए. अब इसमें प्याज़, टमाटर, शिमला मिर्च, मक्का, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और काली मिर्च मिलाएं. इस बैटर को 10 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
  • अब ब्रेड स्लाइस लें और उसके एक साइड पर तैयार बैटर अच्छे से फैलाएं. अब इसके ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज डालें. आप अगर चाहें तो चीज के साथ चिली फ्लेक्स या ओरेगैनो भी छिड़क सकते हैं.
  • अब एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा मक्खन या घी गर्म करें. ब्रेड को बैटर वाली साइड ऊपर रखते हुए तवे पर रखें और ढककर धीमी आंच पर टोस्ट करें. जब नीचे की साइड सुनहरी हो जाए, तब ब्रेड को पलटें और अब बैटर वाली साइड भी हल्का क्रिस्पी होने तक सेकें. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि चीज अच्छी तरह पिघल जाना चाहिए.
  • अब चीज सूजी टोस्ट को गर्मागर्म हरी चटनी, टोमैटो सॉस या मिंट मेयोनेज़ के साथ परोसें.

ये भी पढ़ें: Lauki Ki Barfi Recipe: मां के हाथों जैसी ही मिठास अब आपके हाथों में, इस तरह देसी अंदाज में बनाएं लौकी की बर्फी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >