Premanand Ji Maharaj: महाराज जी ने बताया इन कारणों से नहीं लगती है नौकरी

Premanand Ji Maharaj: इस लेख में आपको यह बताया जा रहा है कि जब एक भक्त अपनी नौकरी की समस्या को लेकर महाराज जी के पास आया तो महाराज जी ने उसकी समस्या का क्या उपाय बतलाया.

Premanand Ji Maharaj: मनुष्यों के मन में कई सारे ऐसे प्रश्न चलते रहते हैं, जिनका उत्तर खोज पाना उनके लिए आसान नहीं होता है और हर व्यक्ति यह चाहता है कि कोई ऐसा मनुष्य हो जो उसके जटिल प्रश्नों को सुने और उन प्रश्नों का उत्तर दे सके. प्रेमानंद जी महाराज लोगों से मिलकर, लोगों के इन्हीं जटिल प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करते हैं. लोग भी प्रेमानंद जी महाराज जी की बातें सुनना बहुत पसंद करते हैं, ऐसा इसलिए है क्योंकि महाराज जी अपने जीवन और आध्यात्मिक अनुभव के माध्यम से भक्त के दिल की हर उलझन को सुलझाने का प्रयास करते हैं. इस लेख में आपको यह बताया जा रहा है कि जब एक भक्त अपनी नौकरी की समस्या को लेकर महाराज जी के पास आया तो महाराज जी ने उसकी समस्या का क्या उपाय बतलाया.

भक्त ने किया यह प्रश्न

महाराज जी अपने सत्संग के दौरान कई सारे ऐसे विषय पर लोगों का मार्गदर्शन करते हैं, जो व्यक्ति को सांसारिक और आध्यात्मिक रास्ते पर आगे निकलने में बहुत मदद करता है. सत्संग खत्म होने के बाद महाराज जी भक्तों के मन में चलने वाले प्रश्नों का भी उत्तर देने का प्रयास करते हैं. महाराज जी से मिलकर एक भक्त ने उनसे यह पूछा कि वह विद्यार्थी है और नौकरी पाने के लिए उसने बहुत अधिक प्रयास किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली और उसके कुछ दोस्त ऐसे भी रहे, जिन्होनें उससे कम प्रयास में ही अधिक सफलता हासिल कर ली.

महाराज जी ने बताया क्यों होता है ऐसा

महाराज जी ने व्यक्ति के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि ऐसा कई बार होता है, जब व्यक्ति पूरी लगन के साथ मेहनत करता है, लेकिन उसे सफलता हासिल नहीं हो पाती है, जबकि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें बहुत कम प्रयास में ही सफलता मिल जाती है, ऐसा केवल पूर्व कर्मों के कारण होता है. अगर हम वर्तमान में खूब मेहनत कर रहे हैं, लेकिन हमें फिर भी सफलता हासिल नहीं हो रही है, तो इसका मतलब यह है कि आप वर्तमान में तो मेहनत कर रहे हैं, लेकिन आपके पूर्व कर्मों के कारण आपके जीवन में अभी दुख भोगना लिखा है, इसलिए आपको किसी भी स्थिति में दुख भोगना ही होगा. व्यक्ति माने चाहे ना माने लेकिन उसके कर्म अपना हिसाब ले ही लेते हैं.

Also read: Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसे लोगों को नहीं जाना चाहिए मंदिर

Also read: Premanand Ji Maharaj: प्रेमानन्द महाराज ने बताया कोई जादू-टोना कर दे तो क्या करें  

अपनाएं यह उपाय

महाराज जी के अनुसार आपके बुरे कर्म आपका साथ तब तक नहीं छोड़ेंगे, जब तक आप उसे अपने अच्छे कर्मों से खत्म नहीं कर देंगे. बुरे कर्मों से छुटकारा पाने का सबसे कारगर तरीका है, भगवान के आश्रय में चले जाना और भगवान के नाम का जाप करना. किसी व्यक्ति को कितना और कब तक भगवान के नाम का जाप करना चाहिए, इस विषय में कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन जब आपके बुरे कर्म खत्म हो जाएंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी और आपकी हर क्षेत्र में उन्नति हो पाएगी.         

Also read: प्रेमानंद जी महाराज ने बताया शादी से पहले हुई गलती से ऐसे पाएं छुटकारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Tanvi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >