Premanand Ji Maharaj Net Worth : कितनी संपत्ति के मालिक हैं प्रेमानंद जी महाराज? जानें उनका खुद का जवाब

1 / 1
Premanand Ji Maharaj Net Worth : कितनी संपत्ति के मालिक हैं प्रेमानंद जी महाराज? जानें उनका खुद का जवाब
फुल स्क्रीन में देखें

Premanand Ji Maharaj Net Worth

Premanand Ji Maharaj Net Worth : आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज ने अपनी संपत्ति पर खुलकर जवाब देते हुए सच बताया.

Premanand Ji Maharaj Net Worth: आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रहती हैं, खासकर उनकी संपत्ति को लेकर. लेकिन क्या वास्तव में उनके पास कोई संपत्ति है? खुद प्रेमानंद जी महाराज ने इस पर खुलकर जवाब दिया है.

आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज

क्या प्रेमानंद जी महाराज के पास कोई संपत्ति है?

tv9 hindi वेबसाईट के अनुसार प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि उनके पास कोई निजी संपत्ति नहीं है. न तो उनके नाम पर कोई बैंक खाता है और न ही किसी प्रकार की अचल संपत्ति (जमीन, मकान, फ्लैट आदि). वे पूरी तरह से एक साधु जीवन जीते हैं और किसी भी भौतिक संपत्ति के मालिक नहीं हैं.

आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर कोई उनसे 10 रुपये भी मांगे, तो उनके पास वह भी देने के लिए नहीं होगा. यह बयान दर्शाता है कि उनका जीवन त्याग और आध्यात्मिक साधना पर केंद्रित है, न कि सांसारिक संपत्तियों पर.

कहां रहते हैं प्रेमानंद जी महाराज?

आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज

प्रेमानंद जी महाराज किसी व्यक्तिगत घर में नहीं रहते. वे एक भक्त के फ्लैट में रहते हैं, जहां उनके रहने और खाने की सभी आवश्यकताओं का ध्यान उनके अनुयायी रखते हैं. यहां तक कि बिजली बिल भी वही लोग चुकाते हैं. यह भी दर्शाता है कि उन्होंने किसी प्रकार की भौतिक संपत्ति को अपने नाम पर नहीं रखा है.

क्या प्रेमानंद जी महाराज के पास कार है?

आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज

कई बार प्रेमानंद जी महाराज को एक ऑडी कार में देखा गया है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह उनकी निजी कार नहीं है. यह कार उनके कारसेवकों की है, जो उनके यात्रा करने के लिए इस्तेमाल करते हैं.

प्रेमानंद जी महाराज एक साधु जीवन जीते हैं और किसी भी प्रकार की संपत्ति के मालिक नहीं हैं. न तो उनके नाम पर बैंक बैलेंस, न जमीन-जायदाद और न ही कोई निजी वाहन है.

Also Read : PAN Card की गलतियां भारी पड़ सकती हैं, लग सकता है 10,000 रुपये जुर्माना!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >