बिना ज्यादा मेहनत के ऐसे बनाएं लाजवाब पोहा वेजिटेबल चीला

Poha Vegetable Chilla: बेसन चीला से हटकर ट्राई करें पोहा वेजिटेबल चीला. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं पोहा वेजिटेबल चीला बनाने की रेसिपी.

Poha Vegetable Chilla: चाय के साथ अक्सर हम बिस्किट या फ्राई किया हुआ स्नैक्स खा लेते हैं. अगर आप कुछ ऐसा नाश्ता ढूंढ रहे हैं जो स्वादिष्ट भी हो और कम तेल में आसानी से बन जाए तो आप चीला बना सकते हैं. आप पोहा वेजिटेबल चीला को आसानी से तैयार कर सकते हैं. 

पोहा वेजिटेबल चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पोहा- 1 कप
  • सूजी- 3 बड़े चम्मच
  • दही- 2 बड़े चम्मच
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च- 2 बड़े चम्मच
  • गाजर- 1 (कद्दूकस की हुई)
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई) 
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पत्ता गोभी- आधा कप बारीक कटी हुई
  • पालक के पत्ते- आधा कप
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार

पोहा वेजिटेबल चीला को कैसे तैयार करें?

  • पोहा वेजिटेबल चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप पोहा को पानी में 5 मिनट तक भिगो लें. इसके बाद इसे आप मैश कर लें.
  • पोहा में आप सूजी और दही डालकर अच्छे से मिला लें. 
  • फिर इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, पालक के पत्ते, हरी मिर्च, अदरक और धनिया पत्ती को डालें. 
  • इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिला लें. 
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार कर लें. इसे आप ढककर 10-15 के लिए रख दें.  
  • तवा को गर्म करें और इसमें 1 चम्मच तेल को डाल दें. एक बड़ा चम्मच घोल को तवा पर डाल दें और गोल फैला लें. किनारों पर तेल डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक चीला को सेंक लें. इस तरह से आप बचे हुए घोल से चीला तैयार कर लें.
  • गरमा-गरम पोहा वेजिटेबल चीला को आप हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >