बिना ओवन के घर पर बनाएं कैफे स्टाइल पिज्जा टोस्ट, स्वाद ऐसा कि हर कोई मांगेगा दोबारा

Pizza Toast Recipe: अगर आप भी रोजाना एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब घर पर ही कैफे जैसा मजेदार स्नैक तैयार करने का समय आ गया है. यह आसान रेसिपी कम समय में बनकर तैयार हो जाती है और इसका स्वाद हर किसी को बेहद पसंद आने वाला है.

Pizza Toast Recipe: अगर आपका मन हमेशा कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का करता है, तो पिज्जा टोस्ट एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है. इसे बनाने में ज्यादा समय और मेहनत नहीं लगती, वहीं बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. इस डिश की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको नॉर्मल पिज्जा की तरह ओवन की जरूरत नहीं पड़ती. अगर आप सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक में घर पर कुछ सुपर टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो इस रेसिपी को जरूर ट्राय करें. ब्रेड, सब्जियों और चीज की मदद से यह स्वादिष्ट स्नैक कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

पिज्जा टोस्ट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
  • आधा कप मोजरेला चीज या प्रोसेस्ड चीज
  • 2 से 3 चम्मच पिज्जा सॉस
  • 1 चम्मच बटर
  • आधा चम्मच ऑरेगैनो
  • आधा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • स्वादानुसार नमक

यह भी पढ़ें: टिफिन से लेकर इवनिंग स्नैक तक, हर मौके के लिए बेस्ट है पास्ता कटलेट, जानें आसान रेसिपी

पिज्जा टोस्ट बनाने की आसान रेसिपी

  • पिज्जा टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें. इसके बाद ब्रेड स्लाइस लें और उन पर हल्का बटर लगाएं. अब आपको हर ब्रेड पर पिज्जा सॉस अच्छे से फैला लेना है.
  • अब इसके ऊपर प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें. आप अगर चाहें तो इसके स्वाद को और भी बेहतर बनाने के लिए इसमें कॉर्न, ऑलिव या अपनी पसंद की दूसरी सब्जियां भी डाल सकते हैं. इसके बाद आपको ऊपर से इसमें थोड़ी ज्यादा मात्रा में चीज डाल देना है.
  • इसके बाद गैस पर एक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा बटर लगाएं. अब इन तैयार ब्रेड स्लाइसेस को तवे पर रखें और धीमी आंच पर ढककर 4 से 5 मिनट तक पकाएं. जब चीज अच्छी तरह पिघल जाए और ब्रेड नीचे से हल्की सी क्रिस्प हो जाए, तो गैस को बंद कर दें.
  • लास्ट में ऊपर से ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स छिड़कें. देखते ही देखते आपका गर्मागर्म पिज्जा टोस्ट सर्व होने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: घर पर ही आसानी से बनाएं बाजार जैसा खट्टा-मीठा आम पापड़, स्वाद ऐसा कि बचपन की आ जाएगी याद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >