पीरियड क्रैम्प्स से राहत पाने के लिए बनाएं न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह का बताया टी

Period Cramp Relief Tea: पीरियड्स में होने वाले दर्द से अगर आप भी परेशान रहती हैं, तो इस आर्टिकल की मदद से आप पीरियड क्रैम्प रिलीफ टी तैयार कर सकती हैं.

Period Cramp Relief Tea: महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द और ऐंठन होना आम समस्या है. अक्सर इस दर्द से राहत पाने के लिए महिलाएं दवाइयां लेती हैं या हॉट बैग का इस्तेमाल करती हैं. अगर आप दवाइयों के बजाय नेचुरल और असरदार उपाय ढूंढ रही हैं, तो यहां दी गई पीरियड क्रैम्प रिलीफ टी आपके लिए मददगार हो सकती है. इस चाय को बनाने का तरीका न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @shweta_shah_nutritionist पर शेयर किया है. ये चाय आप घर पर रखी सामग्री से बना सकती हैं और बिना किसी साइड इफेक्ट के राहत पा सकती हैं. तो आइए जानते हैं इस टी को बनाने का तरीका और फायदे. 

चाय बनाने के लिए किन सामग्री की जरूरत पड़ेगी?

  • 1 बड़ा चम्मच कुटे हुए अखरोट 
  • 1/2 छोटा चम्मच अदरक पाउडर 
  • 1 बड़ा चम्मच गुड़ (स्वाद अनुसार) 
  • 2 कप पानी 

चाय कैसे बनाएं और पिएं?

  • सबसे पहले आप एक पैन में 2 कप पानी उबाल लें. अब इसमें कुटे हुए अखरोट और अदरक पाउडर डालें और 5–7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. 
  • अब आप गैस बंद करें, फिर इसमें गुड़ डालकर अच्छे से घोल लें. इसे छानकर आप कप में निकालें और गरमा गरम पिएं. 
  • इस टी को पीरियड्स शुरू होने से 5–6 दिन पहले से लेना शुरू कर सकते हैं. इसे रात को सोने से पहले पीना अच्छा होता है. 

फायदे 

  • अखरोट: इसमें ओमेगा-3 और मैग्नीशियम होता है, जो मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और सूजन कम करता है.
  • अदरक: ये एक नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी है, जो दर्द को कम करने में मदद करता है
  • गुड़: पेट फूलना कम करता है और शरीर को तुरंत एनर्जी देता है. 

यह भी पढ़ें: Healthy Fruit Choices: फलों का रस या फल क्या है आपके लिए फायदेमंद? जानिए एक्सपर्ट की राय 

यह भी पढ़ें: Clove Water Benefits: लौंग पानी के हैं जबरदस्त फायदे, जानकार आप भी शुरू कर देंगे पीना  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >