Peanut Rice Recipe: बचे हुए चावल से बनाएं टेस्टी पीनट राइस, नोट कर लें सिंपल रेसिपी

Peanut Rice Recipe: लंच या डिनर के बाद बचे हुए चावल को लेकर अब टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है. इस बचे हुए चावल से आप बहुत ही टेस्टी पीनट राइस बना सकते हैं. इसकी रेसिपी बहुत ही आसान है.

Peanut Rice Recipe: घर में चावल का बचना तो आम बात है. ऐसे में हम इन बचे हुए चावल को अगले दिन दाल सब्जी के साथ या फिर फ्राइड राइस बनाकर खा लेते हैं. अगर कभी ऐसा होता है जब घर में कोई सब्जी भी नहीं हो फ्राइड राइस खाने का भी मन नहीं हो तो आप पीनट राइस को ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने में न तो समय लगता है और न ही ज्यादा सामान. इस डिश को आप फटाफट बनाकर सर्व कर सकते हैं. चलिए इसे बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं.

पीनट राइस बनाने की सामग्री

  • उबले हुए या बचे हुए चावल – 1 बाउल
  • भीगी हुई चना दाल – 1 चम्मच
  • भीगी हुई उड़द दाल – 1 चम्मच
  • मूंगफली के दाने – 1 कटोरी
  • राई – आधा चम्मच
  • हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी)
  • प्याज – 1 (बारीक कटी)
  • नींबू – आधा
  • हर धनिया – 3-4 चम्मच (बारीक कटा)
  • नामक – स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें: Hare Matar ka Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं हरे मटर के पराठे, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा दिल

पीनट राइस बनाने की विधि

  • पीनट राइस बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन या कड़ाही में तेल गर्म करें.
  • फिर आप इसमें राई के दाने डाल दें.
  • अब आप चाहें तो इसमें चुटकी भर हींग और 3-4 करी पत्ते भी डाल सकते हैं.
  • राई के चटकते ही आप इसमें भीगी हुई चना दाल और उड़द दाल को डाल दें.
  • साथ ही इसमें मूंगफली के दाने डाल कर अच्छे से रोस्ट कर लें.
  • अब आप पैन में उबले हुए चावल, बारीक कटी हरी मिर्च और नींबू का रस डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें.
  • इसे आप कम आंच पर 1-2 मिनट तक पका लें.  
  • अब आप इसके ऊपर से बारीक कटे हरे धनिये से गार्निशिंग करें.
  • फिर आप इसे चटनी या रायता के साथ सर्व कर दें.  

इसे भी पढ़ें: Poha Dhokla Recipe: सुबह की जल्दबाजी में फटाफट बना लें गुजरात स्पेशल पोहा ढोकला, नोट कर लें सिंपल रेसिपी

इसे भी पढ़ें: Murmura Poha Recipe: ब्रेकफास्ट में खाना है कुछ नया, तो मिनटों में बनाएं मुरमुरा पोहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >