तेज गर्मी और लू लगने से बच्चों को कैसे बचा सकते हैं पेरेंट्स? जानें सबसे आसान और असरदार टिप्स

Parenting Tips: गर्मियों में बच्चों की सेहत का ध्यान रखना हर पेरेंट्स के लिए जरूरी हो जाता है, क्योंकि बढ़ती गर्मी उनके शरीर को जल्दी अफेक्ट कर सकती है. इस आर्टिकल में आसान और असरदार टिप्स बताए गए हैं, जिनसे आप अपने बच्चे को गर्मी, लू और डिहाइड्रेशन से बचाकर रख सकते हैं.

Parenting Tips: गर्मियों के इन दिनों में तेज धूप, ह्यूमिडिटी और लू लगने की समस्या कई जगहों में काफी ज्यादा बढ़ने लग जाती है. बढ़ती हुई धूप और गर्मी का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखने को मिलता है. ऐसा इसलिए भी होता है कि छोटे बच्चों का जो शरीर होता है वह बढ़ते हुए टेम्परेचर में जल्दी से खुद को एडजस्ट नहीं कर पाता है. जब घर पर छोटे बच्चे होते हैं, तो पैरेंट्स को सबसे ज्यादा इस बात की टेंशन रहती है कि कहीं घर से बाहर निकलते ही या फिर खेलते-खेलते उनके बच्चों को लू न लग जाए या फिर वे डिहाइड्रेशन का शिकार न हो जाए. अगर आपके घर पर भी छोटे बच्चे हैं और आप उन्हें लू लगने से बचाकर रखना चाहते हैं, तो आपको इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए. इसमें हमने कुछ आसान उपाय बताये हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे को लू लगने से भी बचा सकेंगे और साथ ही उसे इस मौसम में हेल्दी रहने में भी मदद कर सकेंगे. चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बच्चों को हाइड्रेटेड रखना सबसे ज्यादा जरूरी

गर्मियों के इन दिनों में हमारे शरीर से पानी पसीने के जरिये काफी तेजी से बाहर निकल जाता है. इस वजह से शरीर के डिहाइड्रेट होने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने बच्चे को बार-बार पानी पीने के लिए मोटिवेट करें और उसके अंदर यह आदत भी डेवलप करें. चाहे उन्हें प्यास लगी हो या फिर नहीं, उन्हें पानी पीने को कहें. इसके अलावा उनके डाइट में नारियल के पानी, नींबू पानी, छाछ और फ्रेश फलों के जूस को भी शामिल करना शुरू कर दें. इसके अलावा आपको अपने बच्चे को तरबूज और खीरे जैसी चीजें भी खिलाना शुरू कर देना चाहिए. गर्मियों के इन दिनों में आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि वे बिना पानी पिए ज्यादा देर तक न रहे, खासकर उस समय जब वह कोई फिजिकल एक्टिविटी कर रहा हो.

यह भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी बदतमीजी से करता है आपसे बात? डांटने से नहीं, इस तरीके से आएगा सुधार

हल्के और कम्फर्टेबल कपड़े पहनाएं

गर्मियों के इन दिनों में आपको अपने बच्चों को हमेशा ही कॉटन के हल्के और ढीले कपड़े पहनाना शुरू कर देना चाहिए. इस तरह के जो कपड़े होते हैं वे हवा को आसानी से बच्चों के शरीर से पास होने देते हैं और उनके शरीर से बहते पसीने को भी एब्जॉर्ब करते हैं. गर्मियों के इन दिनों में आपको अपने बच्चों को ज्यादा टाइट और सिंथेटिक के कपड़े पहनाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में गर्मी को बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा अपने बच्चे को हमेशा हल्के रंग जैसे कि वाइट, लाइट येलो या पेस्टल शेड्स के कपड़े पहनाएं ताकि उन्हें गर्मी कम लगे. इसके अलावा जब आपके बच्चे घर से बाहर निकले तो उन्हें एक टोपी या हैट भी जरूर पहनाएं.

धूप के समय बाहर जाने से बचाएं

दिन के समय आपको अपने बच्चों को 11 से 4 बजे के बीच घर से बाहर जाने से रोकना चाहिए. इस समय बाहर का तापमान सबसे ज्यादा गर्म होता है. अगर आपके बच्चे इस समय घर से बाहर निकलते हैं तो उन्हें लू लगने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है. अगर आपके बच्चे का बाहर जाना जरूरी है तो अपने साथ एक छाता रखें, उन्हें सनग्लासेस पहनाएं और उनके शरीर और चेहरे पर सनस्क्रीन भी लगाएं.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बुरी संगति और गलत दोस्तों से बचाना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये 5 आसान आदतें

लाइट और न्यूट्रिशियस डाइट दें

गर्मियों में आप अपने बच्चे को जो भी खाने में दे रहे हैं, वह बिलकुल ही लाइट, फ्रेश और आसानी से डाइजेस्ट होने वाला होना चाहिए. अगर आप उन्हें काफी ज्यादा तला-भुना या फिर स्पाइसी चीजें खिलाएंगे तो इसका सीधा असर उनके पेट पर पड़ेगा. आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप उनके डाइट में दही, लस्सी, फल, सलाद और घर पर बनी सिंपल चीजों को शामिल करें. इसके अलावा उनके शरीर को ठंडा रखने के लिए आपको उन्हें तरबूज, खरबूजा और संतरे जैसे फलों का भी सेवन कराना शुरू कर देना चाहिए. इस तरह की चीजें उसे एनर्जेटिक रहने में भी मदद करते हैं.

बच्चों की सेहत पर ध्यान देना न भूलें

अगर आपके बच्चे की तबियत अचानक बिगड़ रही है, उसे ज्यादा थकान महसूस हो रहा है या फिर चक्कर और बुखार आ रहा है, तो आपको इसे कभी भी नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए. ये सभी लू लगने के संकेत हो सकते हैं. अगर आपके बच्चे के साथ कुछ भी ऐसा हो रहा है तो बिना देरी किये उन्हें डॉक्टर के पास लेकर जाएं.

यह भी पढ़ें: बच्चे की इन 5 आदतों को शरारत या बदतमीजी समझने की न करें गलती? उसके जीनियस होने के हैं संकेत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >