Parenting Tips: मां-बाप की इन आदतों से सभी के सामने शर्मिंदा हो जाते हैं बच्चे, पैरेंट्स से जीवनभर करते हैं नफरत

Parenting Tips: आज हम आपको पैरेंट्स की कुछ ऐसे आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपके बच्चे सभी के सामने शर्मिंदा हो जाते हैं. आपकी ये आदतें आपके बच्चों को आपके हमेशा के लिए नफरत हो जाती है.

Parenting Tips: कई बार अनजाने में पैरेंट्स कुछ ऐसी गलतियां भी कर देते हैं जिनकी वजह से उनके बच्चे पूरे समाज के सामने शर्मिंदा तो होते ही हैं बल्कि इन गलतियों की वजह से आपके बच्चे आपसे जीवनभर नफरत भी करते रहते हैं. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की है जो अपने बच्चों से सही व्यवहार करने नहीं जानते हैं या फिर अपने बच्चों से किसी भी जगह कैसा भी बर्ताव कर देते हैं. आज हम आपको पैरेंट्स की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने वाले हैं जिनकी वजह से उनके बच्चे दुनिया के सामने शर्मिंदा होते हैं और साथ ही उनसे जीवनभर नफरत भी करते हैं. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

सोशल मीडिया पर बिना पूछे पोस्ट करने की आदत

सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि कई बार पैरेंट्स में भी यह आदत होती है कि वे अपने जीवन से जुड़ी सभी चीजों को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर पोस्ट करने लगते हैं. ऐसा करना कई बार बच्चों के लिए शर्मिंदगी का कारण बन जाता है. अगर आपका बच्चा इस बात से खुश नहीं है कि आप सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को, स्कूल की रिपोर्ट्स को या फिर उनके वीडियोज अपलोड कर रहे हैं तो आपको भूलकर भी ऐसा नहीं करना चाहिए. इन प्लैटफॉर्म्स पर उनेक दोस्त भी एक्टिव होते है जिस वजह से आपकी यह गलती उन्हें सभी के सामने शर्मिंदा कर देती है. अगर आप कुछ अपलोड करने की सोच रहे हैं तो पहले अपने बच्चे से जरूर पूछ लें.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित

सभी के सामने डांटना और फटकारना

आपको अपने बच्चे को कभी भी दूसरों के सामने डांटना या फिर उनपर चिल्लाना नहीं चाहिए. आपकी तरह ही आपके बच्चों को भी अपनी इज्जत काफी ज्यादा प्यारी होती है. यह एक मुख्य कारण है कि जब आप अपने बच्चे को दूसरों के सामने डांटते हैं या फिर उसपर चिल्लाते हैं तो वह शर्मिंदा हो जाता है. आपकी इस गलती से उनके सेल्फ-कॉन्फिडेंस पर भी काफी बुरा असर पड़ता है. आपकी इस गलती की वजह से वे आपसे दूर होना शुरू कर देते हैं. अगर आपका बच्चा कोई गलती करे तो उसे सभी के सामने नहीं बल्कि अकेले में समझाएं.

बच्चों की प्राइवेसी का ख्याल न रखना

पैरेंट्स की एक आदत होती है कि वे अपने बच्चे की सभी बातों में या फिर चीजों में इन्वॉल्व होना चाहते हैं. इसमें कुछ गलत तो नहीं है क्योंकि माता-पिता हमेशा यह चाहते हैं कि उनका बच्चा हर मुसीबत से बचा रहे और जीवन में बेहतर करे. लेकिन कई बार पैरेंट्स अपने बच्चों की प्राइवेसी को इस चक्कर में नजरअंदाज कर देते हैं. कई बार पैरेंट्स अपने बच्चों का फोन चेक कर लेते हैं या फिर बिना पूछे उनके कमरे में घुस जाते हैं. कई बार पैरेंट्स की इन आदतों की वजह से बच्चे अनकम्फर्टेबल भी हो जाते हैं. एक पैरेंट होने की वजह से आपको अपने बच्चे की प्राइवेसी का हमेशा ही ख्याल रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने स्मार्टनेस से सभी को पीछे छोड़ देंगे आपके बच्चे, बिना देर किये इन टिप्स को करें फॉलो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >