Paneer Corn Paratha: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें पनीर और कॉर्न से बना ये स्वादिष्ट पराठा

Paneer Corn Paratha: सुबह के ब्रेकफास्ट में बनाने के लिए ढूंढ रहे हैं ऐसी रेसिपी जो स्वादिष्ट हो और आसानी से बन भी जाए तो पनीर कॉर्न पराठा एक अच्छा ऑप्शन है. आप इसे बच्चों के टिफिन के लिए भी तैयार कर सकते हैं.

Paneer Corn Paratha: वीकेंड के दिन अगर आपका भी मन नाश्ते में पराठे खाने का है तो आलू-गोभी के पराठे से हटकर आप पनीर कॉर्न पराठा को बना सकते हैं. इसे आप झटपट तैयार कर सकते हैं. दही, बटर या हरी चटनी के साथ सर्व करके अपने वीकेंड ब्रेकफास्ट को और भी खास बना सकते हैं. आइए जानते हैं पनीर कॉर्न पराठा बनाने की रेसिपी. 

पनीर कॉर्न पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप
  • स्वीट कॉर्न- 1 कप
  • पनीर- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • लहसुन- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल या घी- जरूरत के अनुसार

पनीर कॉर्न पराठा को कैसे करें तैयार?

  • पनीर कॉर्न पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में आटा को लें. इसमें थोड़ा नमक, 2 चम्मच तेल और पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 15 मिनट के लिए रख दें. 
  • स्टफिंग बनाने के लिए आप सबसे पहले स्वीट कॉर्न को उबाल लें और इसे ठंडा करके दरदरा पीस लें. अब आप एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें. इसमें जीरा, हरी मिर्च, प्याज और लहसुन डालकर भूनें. इसके बाद आप कॉर्न को डाल दें. फिर लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, कद्दूकस किया हुआ पनीर और नमक डालकर पका लें. ऊपर से धनिया पत्ती को डाल दें. मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें. 
  • अब गूंथे हुए आटे से थोड़ा सा हिस्सा लें और लोई बना लें. इसे बेलकर बीच में एक बड़ा चम्मच पनीर-कॉर्न की स्टफिंग रखें. किनारों को बंद करके हल्के हाथ से गोल पराठा बेल लें. 
  • तवा को गर्म करें. तवे पर पराठा डालें. एक तरफ से पक जाने के बाद आप पराठे को पलट दें. तेल या घी लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें. इसी तरीके से आप बचे हुए आटे से सारे पराठे तैयार कर लें. 

यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >