Onam Special Kichadi Recipe: घर पर बनाएं साउथ इंडियन ट्रेडिशनल डिश, आसान रेसिपी और लाजवाब स्वाद

Onam Special Kichadi Recipe: ओणम पर खाने का मजा दोगुना करना है तो यह साउथ इंडियन किचड़ी जरूर ट्राई करें . नारियल और दही से बनी यह रेसिपी इतनी टेस्टी है कि एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने का मन करेगा . आसान स्टेप्स में बनने वाली यह ट्रेडिशनल डिश आपके ओणम सद्या को स्पेशल बना देगी .

Onam Special Khichadi Recipe: ओणम का त्योहार स्वाद और परंपरा से भरा होता है और इस मौके पर घर में खास साउथ इंडियन डिशेज जरूर बनाई जाती हैं. इन्हीं में से एक है ट्रेडिशनल किचड़ी जिसे खासतौर पर ओणम सद्या में परोसा जाता है. यह दही, नारियल और मसालों से बनती है और स्वाद में खट्टी, तीखी और क्रीमी लगती है. इसे बनाना बहुत आसान है और आप इसे कुछ ही मिनटों में घर पर तैयार कर सकते हैं. अगर आप ओणम के मौके पर डिनर टेबल पर साउथ इंडियन फ्लेवर लाना चाहते हैं तो यह खास व्यंजन जरूर ट्राई करें

सामग्री

  • पीली खीरा – 2 कप (कटा हुआ)
  • नारियल (कसा हुआ) – 1 कप
  • दही – 1 कप
  • हरी मिर्च – 3
  • करी पत्ता – 1 टहनी
  • सरसों – 1½ छोटा चम्मच
  • नारियल तेल – ½ बड़ा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार

विधि

  1. सबसे पहले खीरा और हरी मिर्च को छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. अब नारियल, एक छोटा चम्मच सरसों और आधा कप दही को मिलाकर पीस लें और पेस्ट बना लें.
  3. एक बर्तन में खीरा, हरी मिर्च, नमक और एक कप पानी डालें और उसे ढककर मध्यम आंच पर पकाएं.
  4. जब खीरा अच्छी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दें. फिर उसमें नारियल वाला पेस्ट और बचा हुआ आधा कप दही डालें और अच्छे से मिला लें.
  5. अब एक पैन में आधा बड़ा चम्मच नारियल तेल गरम करें. इसमें आधा छोटा चम्मच सरसों डालें . जब सरसों चटकने लगे तो आंच धीमी करें और उसमें करी पत्ता डालें. इसे कुछ सेकंड चलाएं और फिर यह तड़का खीरे वाले मिश्रण में डाल दें.
  6. अब तैयार ओणम स्पेशल डिश को सर्विंग डिश में निकाल लें.

ये भी पढ़ें: Omapodi Recipe: ओणम सेलिब्रेशन को पूरा करती है ये ट्रेडिशनल ओमापोडी, जानें आसान और टेस्टी रेसिपी

ये भी पढ़ें: Semiya Payasam Recipe: ओणम पर घर में बनाएं साउथ इंडियन ट्रेडिशनल मिठाई, फॉलो करें आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें: Stuffed Uttapam Recipe: मिनटों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट, जानें आसान स्टफ्ड उत्तपम बनाने की रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

Shubhra Laxmi is a lifestyle and health writer with a year-long association with Prabhat Khabar. While she specializes in health, fashion, food, and numerology, her writing is deeply rooted in the human experience. By blending emotional depth with motivational insights, Shubhra aims to inspire readers to live a life that is balanced, mindful, and vibrant.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >