पेट भरकर खाना खाने के बाद भी शरीर रह जाता है ‘भूखा’, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Nutrient Deficiency Despite Obesity: भरपेट खाना खाने के बाद भी शरीर में पोषक तत्वों की कमी? जानें कैसे शहरों में बढ़ता ओवरवेट पोषण की कमी का संकेत दे रहा है.

Nutrient Deficiency Despite Obesity: रोजाना भरपेट खाना खाने के बाद भी शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. खासकर शहरों में ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है, जहां खाने में कैलोरी तो पर्याप्त होती है, लेकिन प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की कमी रह जाती है. यानी किसी व्यक्ति का वजन ज्यादा होना इस बात की गारंटी नहीं है कि उसके शरीर को पूरा पोषण मिल रहा है.

सितंबर में मनाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान विशेषज्ञ भी खाने में ज्यादा विविधता और पर्याप्त प्रोटीन शामिल करने पर जोर दे रहे हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, सिर्फ वजन या BMI देखकर किसी व्यक्ति की पूरी सेहत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता.

ज्यादा वजन होने पर भी हो सकती है पोषक तत्वों की कमी

आमतौर पर पोषक तत्वों की कमी को कम वजन या कमजोर शरीर से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. कोई व्यक्ति ओवरवेट या मोटापे से जूझ रहा हो, फिर भी उसके शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी हो सकती है.

Pacific OneHealth Hospital के सीनियर कंसल्टेंट एवं हेड, Preventive Wellness & Metabolic Diseases, डॉ. ऐजाज इल्मी के अनुसार, अधिक वजन वाले व्यक्ति में भी जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. इसके साथ इंसुलिन रेजिस्टेंस और दूसरे मेटाबॉलिक बदलाव भी बिना साफ लक्षणों के विकसित हो सकते हैं. इसलिए पोषण और मेटाबॉलिक हेल्थ को साथ में देखना जरूरी है.

BMI सामान्य है तो भी पूरी तरह स्वस्थ मान लेना सही नहीं

दिल्ली-NCR में करीब 4,000 लोगों पर किए गए एक मेटाबॉलिक हेल्थ अध्ययन में मिलेनियल्स के 55.7 प्रतिशत प्रतिभागी ओवरवेट या मोटापे से ग्रस्त पाए गए. वहीं 45 साल और उससे अधिक उम्र के 46.9 प्रतिशत लोगों में हाई ब्लड प्रेशर (Nutrient Deficiency Despite Obesity) पाया गया. इस आयु वर्ग के 70.8 प्रतिशत प्रतिभागियों में विसरल फैट यानी पेट के अंदर जमा चर्बी का स्तर बढ़ा हुआ था.

इस अध्ययन में कुछ ऐसे लोग भी थे जिनका BMI सामान्य था, लेकिन उनके शरीर में विसरल फैट ज्यादा था. इससे समझ आता है कि सिर्फ वजन मशीन पर दिखने वाला आंकड़ा पूरी तस्वीर नहीं बताता.

यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट चबा लें भीगी हुई मेथी, इन 5 समस्याओं में मिल सकती है राहत

Nutrient Deficiency Despite Obesity: शहरों में ज्यादा कैलोरी, लेकिन पोषण कम

शहरी जीवनशैली में बाहर का खाना, प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा कैलोरी वाली चीजें आसानी से उपलब्ध हैं. ऐसे में पेट तो भर जाता है, लेकिन खाने में जरूरी प्रोटीन, फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की मात्रा कम रह सकती है.

नेशनल कैपिटल रीजन के वयस्कों पर हुए एक अध्ययन में 71 प्रतिशत शहरी प्रतिभागियों में गंभीर विटामिन-D की कमी पाई गई थी. अध्ययन में पेट के आसपास जमा अतिरिक्त चर्बी और गंभीर विटामिन-D की कमी के बीच भी संबंध देखा गया.

वजन कम करने के चक्कर में पोषण कम न करें

वजन घटाने के लिए सिर्फ कैलोरी कम करना ही पर्याप्त नहीं है. डाइटीशियन कनिका मल्होत्रा के मुताबिक, खाने में पर्याप्त प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स के साथ अलग-अलग तरह के खाद्य पदार्थ शामिल होने चाहिए. उनका कहना है कि वजन कम करते समय पोषण की पर्याप्तता से समझौता नहीं होना चाहिए.

इसका मतलब है कि डाइट में दाल, अंडे, दूध-दही, पनीर, चना, राजमा जैसी प्रोटीन वाली चीजों के साथ सब्जियां, फल, साबुत अनाज और दूसरे पौष्टिक खाद्य पदार्थ भी शामिल किए जाएं.

यह भी पढ़ें: बच्चे की नींद में छिपे हैं सेहत के संकेत? इन बदलावों को न करें नजरअंदाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >