Numerology: बहुत स्वाभिमानी होती हैं इस मूलांक की लड़कियां,लेकिन बनती हैं बड़ी अफसर

Numerology: आज, हम आपको उन विशेष तारीखों के बारे में बताएंगे जिन पर जन्मी लड़कियां बहुत स्वाभिमानी होती हैं. साथ ही ये लड़कियां अक्सर बड़ी अफसर बनती हैं और अपने जीवन में सफलता प्राप्त करती हैं.

Numerology: अंक ज्योतिष ज्योतिष शास्त्र का एक महत्वपूर्ण विषय है. इससे हमें व्यक्ति के जन्म तिथि से उसके गुण, स्वभाव और जीवन के बारे में पता चलता है. इसके अनुसार व्यक्ति के विशेष अंकों से उसके बारे में भविष्यवाणी की जा सकती है. इसकी भविष्यवाणी और जानकारी पर मूलांक आधारित होती है. यह मूलांक इंसान के जन्म तिथियों को जोड़कर निकाला जाता है. इस विशेष अंक का उसके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. आज, हम आपको उन विशेष तारीखों के बारे में बताएंगे जिन पर जन्मी लड़कियां बहुत स्वाभिमानी होती हैं. साथ ही ये लड़कियां अक्सर बड़ी अफसर बनती हैं और अपने जीवन में सफलता प्राप्त करती हैं.

अंक 3 (3, 12, 21, 30)

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म महीने की 3, 12, 21, या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है. यह मूलांक के ग्रह स्वामी बृहस्पति होते हैं, जिन्हें गुरु माना जाता है. इसलिए ये लड़कियां बहुत ही बुद्धिमान होती हैं जिसके कारण ये भविष्य में बहुत बड़ी अफसर बनती हैं. इसके साथ ही, इन लड़कियों में स्वाभिमान कूट-कूटकर भरा होता है, जिसके कारण कई बार इन्हें रिश्तों में मतभेद का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Numerology: मूलांक 4 वालों की किससे बनती है बेस्ट जोड़ी, मिलता है सच्चा प्यार, जानें यहां

अंक 8 (8, 17, 26)

8, 17, और 26 तारीख पर जन्मी लड़कियों का विशेष अंक 8 होता है. इनके ग्रह स्वामी शनिदेव होते हैं, जिसके कारण इन पर शनि का विशेष प्रभाव रहता है. यह प्रभाव इन लड़कियों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत करने की प्रेरणा देता है, जिसके कारण ये सरकारी अधिकारी भी बन सकती हैं. हालांकि, ये लड़कियां थोड़ी हठी और घमंडी किस्म की होती हैं.  

ये भी पढ़ें: Numerology: बहुत मासूम होती है इस मूलांक की लड़कियां, जरुरत से ज्यादा होती हैं इमोशनल

ये भी पढ़ें: Numerology: छोटी छोटी बातों पर नाराज हो जाती है इस मूलांक की लड़कियां, बना देती हैं राई का पहाड़

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >