बिना चीनी बनाएं वॉटरमेलन कोकोनट पॉप्सिकल, मालविका ने बताई रेसिपी

No Sugar Watermelon Coconut Popsicles: क्या आप भी गर्मियों में ऐसी ट्रीट ढूंढ रहे हैं जो गिल्ट-फ्री हो तो आप वॉटरमेलन कोकोनट पॉप्सिकल को ट्राई कर सकते हैं. इसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.

No Sugar Watermelon Coconut Popsicles: गर्मी के मौसम में कुछ ठंडा ठंडा खाने का मन करता है. ऐसे में मार्केट में मिलने वाले पॉप्सिकल को छोड़कर आप घर पर ही इसे बना सकते हैं. तरबूज और नारियल पानी का इस्तेमाल करके आप टेस्टी पॉप्सिकल बना सकते हैं. तरबूज की मिठास और नारियल पानी की ताजगी से भरपूर ये पॉप्सिकल को आप बिना चीनी के तैयार कर सकते हैं. इस पॉप्सिकल को बनाने की रेसिपी कंटेंट क्रिएटर मालविका ने इंस्टाग्राम अकाउंट @thespicystory पर शेयर किया है. 

वॉटरमेलन कोकोनट पॉप्सिकल बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • तरबूज- 2 कप (कटा हुआ)
  • अनार- आधा कप (दाने)
  • नारियल का पानी- 1 नारियल से 
  • पुदीने के पत्ते
  • चिया सीड्स- 1 चम्मच (भिगोए हुए)
  • काला नमक- स्वादानुसार
  • भुना हुआ जीरा पाउडर- एक चौथाई चम्मच
  • नींबू का रस-  2 नींबू
  • जलजीरा मसाला- जरूरत के अनुसार

वॉटरमेलन कोकोनट पॉप्सिकल को कैसे तैयार करें?

  • वॉटरमेलन कोकोनट पॉप्सिकल बनाने के लिए सबसे पहले आप तरबूज को छील लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें. अनार को भी छीलकर दाने निकाल लें. 
  • अब एक मिक्सर जार को लें. इसमें आप कटे हुए तरबूज और अनार को डाल दें. फिर नारियल पानी और थोड़े से पुदीना के पत्तों को डालकर बारीक पीस लें. 
  • अब छन्नी से मिश्रण को छान लें. इसके बाद मिश्रण में भिगोए हुए चिया सीड्स को डाल दें. अब काला नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 
  • पॉप्सिकल मोल्ड में थोड़े से अनार दाने को डालें. इसके ऊपर मिश्रण को डालें और इसे फ्रीजर में 4-5 घंटे के लिए जमने के लिए रख दें. 
  • पॉप्सिकल को फ्रिज से बाहर निकालें. ऊपर से जलजीरा पाउडर डालें और सर्व करें. इस तरह से आप वॉटरमेलन कोकोनट पॉप्सिकल को बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >