बिना फ्राई किए बनाएं ये टेस्टी डिशेज, इन आइडियाज को करें ट्राई

No Fry Recipe Ideas: अगर आप अपने खाने में तली हुई चीजों को कम करना चाहते हैं और स्वाद का भी मजा लेना चाहते हैं, तो इन रेसिपीज आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.

No Fry Recipe Ideas: आपका भी कुछ टेस्टी खाने का मन है लेकिन आप फ्राई की हुई डिश नहीं खाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप ऐसे 4 रेसिपी आइडियाज के बारे में जान पाएंगे जिन्हें बिना फ्राई किए बनाया जा सकता है. इन रेसिपी का स्वाद भी लाजवाब होता है. 

ओट्स बाउल बनाएं

ओट्स बाउल बनाने के लिए आप ओट्स को दूध में डालकर पका लें. इसे आप ठंडा कर लें. इसमें शहद डालकर मिला लें. अपने पसंद के फल जैसे केला, सेब या बेरीज काटकर ऊपर से डालें. थोड़े नट्स और बीज जैसे बादाम, कद्दू के बीज को डाल दें. ऊपर से दालचीनी पाउडर छिड़कें और सर्व करें. 

पनीर सलाद बनाएं

आप सलाद को बना सकते हैं. सलाद बनाने के लिए आप ताजे पनीर के टुकड़े लेकर उन्हें छोटे क्यूब्स में काट लें. खीरा, टमाटर और शिमला मिर्च काटकर इसमें मिलाएं. ऊपर से नींबू का रस, ऑलिव ऑयल, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. ऊपर से पुदीना और धनिया के पत्तों को भी डाल सकते हैं. 

रोस्टेड मसाला ड्राई फ्रूट बनाएं

ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू, किशमिश और मखाना को बारी बारी से रोस्ट करें. अब सभी को एक साथ मिक्स कर लें. अब इसमें चाट मसाला, काली मिर्च, और हल्का लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें. मसालों को थोड़ी देर भूनें. ठंडा होने पर एयरटाइट कंटेनर में रखें और जब मन करे तब निकालकर खाएं. 

हंग कर्ड सैंडविच बनाएं

आप हंग कर्ड सैंडविच भी बना सकते हैं. हंग कर्ड सैंडविच बनाने के लिए दही को एक साफ कपड़े में बांध दें. इसे आप 4-5 घंटे या रातभर टांगकर छोड़ दें जिससे कि दही का पानी निकल जाए. ब्रेड स्लाइस पर हंग कर्ड फैलाएं. कटी हुई सब्जियां जैसे खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च और गाजर डालें. ऊपर से नमक, काली मिर्च और थोड़ा चाट मसाला छिड़कें. दूसरी ब्रेड स्लाइस से ढककर इसे सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Chana Dosa: सुबह के ब्रेकफास्ट में चाहिए कुछ नया? बनाएं ये टेस्टी चना डोसा

यह भी पढ़ें- Sooji Cake: स्पंजी, सॉफ्ट और फ्रूटी टेस्ट, आसानी से बनाएं डिलीशियस मैंगों सूजी केक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >