Nimbu Drink Ideas: गर्मियों के मौसम में ठंडा और रिफ्रेशिंग ड्रिंक पीने में मजा आ जाता है. इस मौसम में आप भी घर पर ड्रिंक बनाने का सोच रहे हैं तो नींबू का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट ड्रिंक्स बना सकते हैं. नींबू स्वाद में खट्टा-मीठा और ताजगी भरा होता है. इस आर्टिकल में हम आपको नींबू से बनने वाले 4 आसान और स्वादिष्ट ड्रिंक आइडियाज बताएंगे, जिन्हें आप घर पर जल्दी और आसानी से बना सकते हैं.
वॉटरमेलन लेमोनेड ट्राई करें
वॉटरमेलन लेमोनेड बनाने के लिए आपको तरबूज के टुकड़े, नींबू का रस, चीनी और ठंडा पानी की जरूरत पड़ेगी. तरबूज को ब्लेंड करके जूस निकाल लें और छान लें. अब इसमें नींबू रस और चीनी मिलाकर अच्छे से घोल तैयार करें. आइस क्यूब्स और पुदीना डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
हनी लेमन ड्रिंक ट्राई करें
आप हनी लेमन ड्रिंक बना सकते हैं. इसके लिए आप गिलास गुनगुना या ठंडा पानी लें. इसमें 1 से 2 चम्मच शहद और नींबू का रस मिला लें. अच्छे से मिलाकर स्वाद चेक करें. चाहें तो थोड़ा काला नमक डाल सकते हैं.
मसाला नींबू सोडा ट्राई करें
मसाला नींबू सोडा बनाने के लिए आप एक गिलास में नींबू का रस, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालें. थोड़ी चीनी मिला दें. अब ठंडा सोडा डालकर मिक्स करें. ऊपर से चाट मसाला छिड़कें. आइस क्यूब डालकर तुरंत सर्व करें.
स्ट्रॉबेरी लेमोनेड ट्राई करें
स्ट्रॉबेरी को धोकर पीस लें और प्यूरी बना लें. इसमें नींबू का रस और चीनी मिलाएं. अब ठंडा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें. जरूरत हो तो छान लें. आइस क्यूब्स और स्ट्रॉबेरी स्लाइस से गार्निश करके सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Moong Dal Chips: अब चाय के साथ मिलेगा कुरकुरे स्वाद का मजा, बनाएं मूंग दाल चिप्स
यह भी पढ़ें- Namkeen Sewai Recipe: मीठी नहीं, इस बार ट्राई करें सेवई की ये खास रेसिपी, जानें बनाने का तरीका
