New Year Gift Ideas For Kids: नए साल पर बच्चों के लिए करना है कुछ स्पेशल, तो गिफ्ट में दें ये खास चीजें

New Year Gift Ideas For Kids: नए साल पर बच्चों को गिफ्ट देकर आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कुछ गिफ्ट आइडियाज.

New Year Gift Ideas For Kids: अब कुछ ही दिनों में नया साल आने वाला है. नए साल को लेकर बच्चों में खास उमंग और खुशी देखने को मिलती है. वे पहले से ही दोस्तों और परिवार के साथ बाहर पिकनिक पर जाने, घूमने-फिरने और मस्ती करने का प्लान बनाने लगते हैं. ऐसे में नए साल पर बच्चों को कोई खास तोहफा देना उनकी खुशी को दोगुना कर देता है. अगर आप भी बच्चों को नए साल पर कुछ खास गिफ्ट देने की सोच रहे तो इस आर्टिकल में कुछ गिफ्ट आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

खिलौने गिफ्ट में दें 

बच्चों को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो आप खिलौने गिफ्ट में दे सकते हैं. खिलौने किसी भी बच्चे के चेहरे पर तुरंत मुस्कान ले आते हैं. आप बच्चों को सॉफ्ट टॉय, म्यूजिकल टॉय, पजल, कार या डॉल जैसे खिलौने दे सकते हैं. नए साल पर दिया गया खिलौना बच्चों को खुशी देता है और उनके लिए यादगार भी बन जाता है. 

कलर सेट गिफ्ट करें 

नए साल के खास मौके पर बच्चों को कलर सेट गिफ्ट में दे सकते हैं. आप बच्चों को क्रेयॉन, स्केच पेन, कलर पेंसिल और वॉटर कलर जैसे सेट दे सकते हैं. इस गिफ्ट को देखते ही बच्चे खुशी से झूम उठेंगे. 

स्टोरी बुक्स गिफ्ट करें 

न्यू ईयर के मौके पर आप बच्चों को स्टोरी बुक्स गिफ्ट में दे सकते हैं. आप उनकी उम्र और पसंद के अनुसार कहानी की किताबें चुन सकते हैं. ये गिफ्ट बच्चों को जरूर पसंद आएगा. 

कपड़े गिफ्ट में दें 

नए साल पर आप बच्चों को कपड़े गिफ्ट में दे सकते हैं. आप बच्चों के पसंदीदा रंग को ध्यान में रखते ही कपड़ों का चुनाव करें. बच्चों को खूबसूरत प्रिंट वाले कपड़े गिफ्ट में दें. सर्दियों के मौसम को देखते हुए जैकेट, स्वेटर या फुल स्लीव टी-शर्ट भी गिफ्ट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: New Year Kitchen Gift Ideas: नए साल में अपनों को तोहफे में दें लंबे समय तक काम आने वाली चीजें, जानें किचन गिफ्ट आइडियाज

ये भी पढ़ें: New Year Gift Ideas For Family: अपनों के चेहरे पर लाएं मुस्कान, नए साल पर घरवालों को दें ये खास गिफ्ट 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >